GMCH STORIES

मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

( Read 1016 Times)

26 Sep 24
Share |
Print This Page
मुख्यमंत्री की नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली । राजस्थान ,मध्य प्रदेश और केंद्र सरकार के बीच आज श्रमशक्ति भवन स्थित जल शक्ति मंत्रालय के कार्यालय में पार्बती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना के संबंध में त्रिपक्षीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में 
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पार्बती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर आज संपन्न हुई समीक्षा बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से दोनों राज्यों के बीच लंबित विवादों का निवारण कर लिया गया है। शीघ्र ही इस परियोजना का मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) अनुबंध होने वाला है। दोनों राज्यों के हित में मध्य प्रदेश और राजस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।  उन्होंने बताया कि इसी दिशा में मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच पार्बती-कालीसिंध-चंबल-ईआरसीपी लिंक परियोजना पर बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है और शीघ्र ही इस परियोजना के परिणाम दिखेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों, जल संसाधन प्रबंधन, सीमावर्ती क्षेत्रों में जल वितरण व्यवस्था तथा दोनों राज्यों के मध्य जल संबंधी मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।
राजस्थान में जल संरक्षण के लिए NGOs की मदद से जल संचयन (वाटर हार्वेस्टिंग) के कार्यान्वयन पर चर्चा की गई, साथ ही जल भण्डारण संरचनाओं को पुनर्जीवित करने पर भी जोर दिया गया।

इसके पूर्व प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ राजस्थान में जल संरक्षण, जल प्रबंधन एवं पेयजल आपूर्ति संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like