GMCH STORIES

आर्मी  कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से की मुलाकात            

( Read 892 Times)

21 Sep 24
Share |
Print This Page

आर्मी  कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से की मुलाकात            

                दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने 20 सितंबर 2024 को राज्य सचिवालय, जयपुर में मुख्यमंत्री कार्यालय में राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से  मुलाकात की।

                गणमान्य व्यक्तियों ने भूतपूर्व सैनिको के कल्याण, आंतरिक सुरक्षा और राज्य सरकार में अग्निवीरों के अवशोषण सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। मुख्यमंत्री ने आर्मी कमांडर को सैन्य कर्मियों से संबंधित मुद्दों पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

                आर्मी कमांडर ने मुख्यमंत्री को भारतीय सेना और विशेष रूप से दक्षिण पश्चिमी कमान द्वारा नागरिक प्रशासन को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया। मुख्यमंत्री ने आपात्कालीन परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान उनके अटूट समर्थन के लिए राज्य में तैनात सभी सैन्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like