मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

कांग्रेस और लालू पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली में राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस पर इसमें बाधा

WAf𝕏TGin✉🖨
कांग्रेस और लालू पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

सोनपुर। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां एक चुनावी रैली में राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और कांग्रेस पर इसमें बाधा डालने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दोबारा आने पर इस विषय की उच्चतम न्यायालय में प्रतिदिन के आधार पर सुनवाई हुई और न्यायालय का फैसला आने के बाद अब अयोध्या(उत्तर प्रदेश) में भव्य राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

नड्डा ने सोनपुर में लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा, राम जन्मभूमि के लिये करोड़ों लोग लगे।

लेकिन जब आडवाणी जी की राम रथयात्रा निकली थी, तो यहीं बिहार की धरती पर लालू यादव ने उस रामरथ को रोका था और यहीं के राम भक्तों ने उस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।