मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने किसानों के घर के निकट मिट्टी की निशुल्क

राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने किसानों को उनके घर के पास ही मिट्टी के नमूनों के नि:शुल्‍क परीक्षण के लिए पांच चलती-फिरती मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं शुरू की हैं। इनसे देश

WAf𝕏TGin✉🖨
राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने किसानों के घर के निकट मिट्टी की निशुल्क

राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड ने किसानों को उनके घर के पास ही मिट्टी के नमूनों के नि:शुल्‍क परीक्षण के लिए पांच चलती-फिरती मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएं शुरू की हैं।

इनसे देश में मिट्टी के परीक्षण की सुविधाओं का विकास होगा और किसानों को उवर्रकों के उपयुक्‍त उपयोग की प्रेरणा मिलेगी।

राष्‍ट्रीय उर्वरक लिमिटेड के अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक वी. एन. दत्‍त ने आज नोएडा में कंपनी के कारपोरेट कार्यालय से पहली मोबाइल प्रयोगशाला को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इन मोबाइल प्रयोगशालाओं में मिट्टी के परीक्षण के लिए अत्‍याधुनिक उपकरण लगे हुए हैं जिनसे मिट्टी में पोषक तत्‍वों का पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा इनमें किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्‍न विषयों की जानकारी देने के लिए ऑडियो विजुअल प्रणाली भी लगी हुई है।