गुजरात में ताकत दिखाएगी आप
( Read 40089 Times)
14 Feb 15
Print This Page
अहमदाबाद | आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली की सत्ता हासिल करने के साथ ही अन्य राज्यों में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पार्टी ने लोकसभा चुनाव में सक्रियता दिखाई, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अब अक्टूबर 2015 के निकाय चुनाव में पार्टी अपनी ताकत दिखानी की तैयारी में है। उधर, भाजपा भी दिल्ली परिणाम के बाद चेत गई है। पूर्व विधायक डॉ कनुभाई कलसरिया ने साफ किया है कि जहां-जहां आप का संगठन मजबूत होगा पार्टी वहां चुनाव में उतरेगी। आप के मीडिया प्रभारी हर्षिल नायक बताते हैं कि वर्ष 2013 में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद कुछ माह के भीतर ही गुजरात में छह लाख सदस्य बन गए थे, फिर से लोगों में पार्टी को लेकर उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मयंक गांधी को गुजरात का प्रभार सौंपा गया है।
This Article/News is also avaliable in following categories :