मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 2 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गीतांजली हॉस्पिटल में राज्य स्तरीय कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

देशभर के विशेषज्ञ हृदय स्वास्थ्य पर साझा करेंगे नवीनतम जानकारियाँ

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, जनस्वास्थ्य को समर्पित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करने जा रहा है।
  • 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को अस्पताल के हृदय रोग विभाग द्वारा एक राज्य स्तरीय कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ.
  • इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से लगभग 300 वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन भाग लेंगे।
  • सम्मेलन के दौरान हृदय रोगों की नवीनतम जानकारी, उपचार की आधुनिक तकनीकें, शोध पत्र एवं नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की नई प्रैक्टिस गाइडलाइन्स साझा की जाएंगी।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास को साझा करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा हृदय रोगों के प्रति समाज को अधिक सजग और जागरूक बनाना है।
  • यह आयोजन गीतांजली हॉस्पिटल की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसके तहत वह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को जनसामान्य की सेवा में समर्पित करता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
गीतांजली हॉस्पिटल में राज्य स्तरीय कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

उदयपुर,  जनस्वास्थ्य को समर्पित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रसिद्ध गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल करने जा रहा है। 12 एवं 13 अप्रैल 2025 को अस्पताल के हृदय रोग विभाग द्वारा एक राज्य स्तरीय कार्डियोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश पटेल करेंगे।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में देशभर से लगभग 300 वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट एवं फिजिशियन भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान हृदय रोगों की नवीनतम जानकारी, उपचार की आधुनिक तकनीकें, शोध पत्र एवं नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की नई प्रैक्टिस गाइडलाइन्स साझा की जाएंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास को साझा करना, अनुभवों का आदान-प्रदान करना तथा हृदय रोगों के प्रति समाज को अधिक सजग और जागरूक बनाना है। यह आयोजन गीतांजली हॉस्पिटल की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसके तहत वह आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को जनसामान्य की सेवा में समर्पित करता है।