GMCH STORIES

डॉ. भामिनी जाखेटिया को राष्ट्रीय सम्मान मिला

( Read 6120 Times)

16 Jan 25
Share |
Print This Page

डॉ. भामिनी जाखेटिया को राष्ट्रीय सम्मान मिला

मुंबई,गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल की प्रसिद्ध प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. भामिनी जाखेटिया को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित किया गया। उन्हें वर्ष 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ शोध लेख के लिए जर्नल ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (FOGSI) द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह महत्वपूर्ण शोध गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ही किया गया था। शोध कार्य को नवाचार और स्त्री रोग चिकित्सा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान के लिए सराहा गया। यह सम्मान डॉ. जाखेटिया के समर्पण और महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल में उत्कृष्ट सेवाओं को दर्शाता है।

सम्मेलन के दौरान, डॉ. भामिनी ने स्त्री रोग कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा का भी प्रस्तुतीकरण किया, जिसे विशेषज्ञों द्वारा काफी सराहा गया। यह उपलब्धि न केवल डॉ. जाखेटिया बल्कि गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के लिए भी गर्व का विषय है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like