मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

GMCH :डॉ. अतुल लुहाड़िया और डॉ. अमित गुप्ता पैनल डिस्कशन के लिए चयनित

राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन दिल्ली में उदयपुर से डॉ. अतुल लुहाड़िया और डॉ. अमित गुप्ता पैनल डिस्कशन के लिए चयनित*

राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन दिल्ली में उदयपुर से डॉ. अतुल लुहाड़िया और डॉ.

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन पीएसीएस - 2023 में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सांस रोग विशेषज्ञों डॉ.
  • अमित गुप्ता को क्रमशः अस्थमा रोग और स्लीप मेडिसिन विषय पर पैनल डिस्कशन के लिए उदयपुर से चुना गया I डॉ.
  • अतुल ने अस्थमा के ऊपर नवीनतम गाइडलाइन्स पर चर्चा करते हुए यह बताया कि इन्हेलर द्वारा एंटी इंफ्लेमेटरी रिलीवर दवाईयां लेने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है एवं बिमारी को नियंत्रण में रखा जा सकता है।
  • साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन्हेलर द्वारा ली गई दवाईयां ज्यादा कारगर एवं सुरक्षित होती है I सम्मेलन में ही डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
GMCH :डॉ. अतुल लुहाड़िया और डॉ. अमित गुप्ता पैनल डिस्कशन के लिए चयनित

दिल्ली में संपन्न दो दिवसीय राष्ट्रीय चेस्ट सम्मेलन पीएसीएस - 2023 में गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सांस रोग विशेषज्ञों डॉ. अतुल लुहाड़िया एवं डॉ. अमित गुप्ता को क्रमशः अस्थमा रोग और स्लीप मेडिसिन विषय पर पैनल डिस्कशन के लिए उदयपुर से चुना गया I डॉ. अतुल ने अस्थमा के ऊपर नवीनतम गाइडलाइन्स पर चर्चा करते हुए यह बताया कि इन्हेलर द्वारा एंटी इंफ्लेमेटरी रिलीवर दवाईयां लेने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है एवं बिमारी को नियंत्रण में रखा जा सकता है।

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन्हेलर द्वारा ली गई दवाईयां ज्यादा कारगर एवं सुरक्षित होती है I सम्मेलन में ही डॉ. अमित ने स्लीप मेडिसिन विषय पर चर्चा करते हुए यह बताया कि अगर किसी व्यक्ति को नींद में जोर से खर्राटे आना, नींद में सांस की गति कम ज्यादा होना, दिन में अत्यधिक नींद आना, कोई भी कार्य करने में एकाग्रता का अभाव होना इत्यादि लक्षण है तो उसको ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया बीमारी हो सकती है एवं उस व्यक्ति को पॉलीसोम्नोग्राफी या स्लीप स्टडी टेस्ट करवा लेना चाहिए ताकि समय पर इस बिमारी का निदान एवं इलाज आरंभ हो सके और इस बिमारी से आगे चलकर होने वाले गंभीर दुष्प्रभाव और दुष्परिणामों से बचा जा सके l