GMCH STORIES

अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण

( Read 839 Times)

24 Feb 25
Share |
Print This Page

अदाणी फाउंडेशन ने महिलाओं को दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण

(mohsina bano)

अदाणी फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन अदाणी पॉवर प्लांट में किया गया, जिसमें ब्लॉक के 15 गाँवों की 25 महिला सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को नीम, एलोवेरा, गुलाब, तुलसी, हल्दी और बेसन आदि से साबुन बनाने की तकनीक सिखाई गई।

अदाणी पॉवर प्लांट हेड प्रमोद सक्सेना ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सीएसआर हेड राजस्थान गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा गठित हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी की महिला सदस्यों हेतु यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी में 800 से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं। चयनित महिलाओं को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया, जिसमें पहले दिन साबुन बनाने की विधि सिखाई गई और अगले दो दिन महिलाओं ने स्वयं साबुन बनाए।

राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास मिशन कोटा से नितेश सिंह एवं संगीता ने महिलाओं को प्रशिक्षण दिया और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। अदाणी फाउंडेशन के वसीम अकरम ने भी महिलाओं को इस कार्यक्रम से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like