GMCH STORIES

मनोज जोशी बने राजस्थान औद्योगिक समस्या निवारण समिति का सदस्य 

( Read 2071 Times)

15 Jun 24
Share |
Print This Page

मनोज जोशी बने राजस्थान औद्योगिक समस्या निवारण समिति का सदस्य 

उदयपुर। लघु उद्योग भारती उदयपुर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी को राजस्थान औद्योगिक समस्या निवारण समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। लघु उद्योग भारती की राजस्थान प्रदेश इकाई की भीलवाड़ा में हुई बैठक में राजस्थान औद्योगिक समस्या निवारण समिति गठन किया गया। समिति के संयोजक जयपुर के महेन्द्र खुराना को नियुक्त किया गया। वहीं उदयपुर जिलाध्यक्ष एवं चित्तौड़ प्रान्त के प्रचार-प्रसार प्रभारी मनोज जोशी को समिति का सदस्य मनोनित किया गया। इनके अलावा तीन और सदस्य सुरेश विश्नोई जोधपुर, पवन झालानी जयपुर व गोविन्दराम मित्तल कोटा भी मनोनित किए गए। वहीं समिति के स्थाई पदेन सदस्य प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री तथा तीनों सम्भागों के अध्यक्ष व महामंत्री होंगे। इसकी घोषणा लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ व प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र कुमार शर्मा ने की


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Business News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like