मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

दूसरी तिमाही में रेलवे की यात्रियों से आय में 113 प्रतिशत का इजाफा : आरटीआईं

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों में ढील और त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान रेलवे ने यात्री अनुभाग से आय में पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
  • एक आरटीआईं प्रश्न के जवाब में यह जानकारी सामने आईं।
  • पिछले साल अधिकतर समय रेलवे की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित होने के दौरान यात्री किराये से रेलवे की कमाईं बहुत कम रही।
  • अब तक रेलवे ने 96 प्रतिशत ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया है जो कोविड से पहले तक संचालित थीं।
  • इस समय रेलवे विशेष ट्रेनें चला रही है और नियमित सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुईं हैं।
  • मध्य प्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर गौर द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गये प्रश्न के जवाब में रेलवे ने कहा कि पहली तिमाही में यात्री किराये से रेलवे ने 4921.
WAf𝕏TGin✉🖨
दूसरी तिमाही में रेलवे की यात्रियों से आय में 113 प्रतिशत का इजाफा : आरटीआईं

नईं दिल्ली, कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों में ढील और त्योहारी मौसम शुरू होने के साथ 2021-22 की दूसरी तिमाही के दौरान रेलवे ने यात्री अनुभाग से आय में पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

एक आरटीआईं प्रश्न के जवाब में यह जानकारी सामने आईं। पिछले साल अधिकतर समय रेलवे की नियमित सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित होने के दौरान यात्री किराये से रेलवे की कमाईं बहुत कम रही।

अब तक रेलवे ने 96 प्रतिशत ट्रेन सेवाओं को बहाल कर दिया है जो कोविड से पहले तक संचालित थीं। इस समय रेलवे विशेष ट्रेनें चला रही है और नियमित सेवाएं अभी पूरी तरह शुरू नहीं हुईं हैं।

मध्य प्रदेश के रहने वाले चंद्रशेखर गौर द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत पूछे गये प्रश्न के जवाब में रेलवे ने कहा कि पहली तिमाही में यात्री किराये से रेलवे ने 4921.11 करोड़ रपये की आय अर्जित की, वहीं दूसरी तिमाही में आय 10,513.07 करोड़ रपये पर पहुंच गईं।