GMCH STORIES

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

( Read 2614 Times)

27 Jan 25
Share |
Print This Page

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस मनाया

 बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीन अकादमिक डॉ. यदुनाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी संकाय सदस्यों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी को संविधान की शपथ भी दिलाई गई।

डॉ. सिंह ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और गत वर्षों में हुई प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अनेक नवीन आयाम स्थापित किए हैं, जो सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों और कर्तव्यों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कुलपति प्रो. अजय कुमार शर्मा ने अपने संदेश में संविधान को भारतीय लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए इसके आदर्शों की प्रशंसा की। प्राचार्य डॉ. ओपी जाखड़ के निर्देशन में एनसीसी परेड की सलामी दी गई। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्हें छात्रों ने बड़ी उत्साह से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलसचिव रचना भाटिया, वित्त नियंत्रक एचपी शर्मा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश जोशी, विभिन्न विभागों के डीन, प्रशासनिक अधिकारी, शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टॉफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like