GMCH STORIES

बी एन कन्या इकाई में उत्साह से मनाया गया मकर संक्रांति

( Read 2760 Times)

14 Jan 25
रेटिंग 2/ 5
Share |
Print This Page

बी एन कन्या इकाई में उत्साह से मनाया गया मकर संक्रांति

उदयपुर। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की कन्या इकाई में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर संकाय सदस्यों एवं छात्राओं के मध्य क्रिकेट, सतौलिया, खो-खो आदि मैच रखे गए। महिला संकाय सदस्यों के लिए हाउजी खेल रखा गया था। जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय अधिष्ठाता डाॅ. शिल्पा राठौड़ ने कहा कि खेलों का महत्व जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेलने की कोई उम्र नहीं होती है। खेलने वाले का उत्साह होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मकर संक्रांति के महत्व को भी रेखांकित किया। क्रिकेट में बलवीर सिंह चूण्डावत की कप्तानी में संकाय सदस्यों की टीम विजेता रही।  विद्या प्रचारिणी सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो.शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह राठौड़, भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़, भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. निरंजन नारायण सिंह राठौड़ ने मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
उक्त  जानकारी कार्यक्रम संयोजक डाॅ. रेखा मेनारिया ने दी। समस्त आयोजन का संचालन डाॅ. भावना झाला ने किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like