GMCH STORIES

सशक्त नारी ही समृद्ध समाज का आधार- जिला कलक्टर

( Read 2063 Times)

09 Mar 22
Share |
Print This Page
सशक्त नारी ही समृद्ध समाज का आधार- जिला कलक्टर

भीलवाड़ा,  महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सहायक निदेशक नगेन्द्र कुमार तोलम्बिया महिला अधिकारिता विभाग ने सभी आगुन्तकों का स्वागत किया व विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्री आषीष मोदी ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त महिलाएं समाज को नई दिशा व आधार प्रदान करती है। उन्होंने घर पर काम करने वाली महिलाओं को बेहतर अर्थशास्त्री बताया जो पूरे परिवार को धुरी बनकर चलाती है, महिलाओं व बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षणों को वर्तमान युग की महत्वपूर्ण गतिविधि बताया।

उन्होने 73वें व 74वां संविधान संशोधन को महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलवाई गई।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सचिव जिला विधिक प्राधिकरण श्री राजपाल सिंह रहे। उन्होंने महिलाओं से संबंधित विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि यह वर्ष लैंगिक समानता के वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होनंे महिलाओं एवं बालिकाओं को वर्तमान समय में सजग रहने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमति शिल्पा सिंह ने महिलाओं को इस अवसर पर बधाई दी। सबल व एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया साथ ही वर्तमान प्रतिर्स्पद्धी युग में शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनने की सलाह दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री मुश्ताक खानं ने कार्यकर्ताओं और आशाओं की हौंसला अफजाई करते हुए विभागीय योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने पर उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर प्रधान जहाजपुर श्रीमती सीतादेवी गुर्जर, प्रधान बदनोर श्रीमती एश्वर्या रावत, प्रधान बिजौलिया़, श्रीमती मंजु पोखरना, सम्बोधी महिला मण्डल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ब्लॉक की चयनित तीन-तीन मानदेय कर्मियों को माता यशोदा पुरस्कार दिया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 5100/- एवं आशा सहयोगिनी एवं सहायिका को 2100/- रूपये पुरस्कार स्वरूप दिये गये। पॉच अलग अलग केटेगरी में इन्दिरा महिला शक्ति पुरस्कार दिया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीता गाडरी, माण्डल, सर्वश्रेष्ठ आशा सहयोगिनी सूरज शर्मा, भीलवाड़ा शहर, सर्वश्रेष्ठ सहयोगिनी कृष्णा जोशी, सुवाणा, सर्वश्रेष्ठ ग्राम साथिन कमला बैरवा, कोदूकोटा प्रत्येक को 11000/-रूपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। संस्थागत श्रेणी में यह पुरस्कार 7500/- रूपये का हिन्दुस्तान जिंक कौशल उद्यमिता विकास संस्थान को दिया गया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी नरेगा कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में महिला मेट का नियोजन करवाने के लिये करेड़ा विकास अधिकारी त्रिलोक चंद दहिया शत-प्रतिशत महिला मेट नियोजन, विकास अधिकारी बदनोर बिहारीलाल शर्मा 81 प्रतिशत महिला मेट नियोजन, माण्डनलगढ़ विकास अधिकारी मुकेश जेमन 80 प्रतिशत महिला मेट नियोजन करवाने पर पुरस्कृत किया गया। साथ ही विमला रांका, उषा जैन को कोविड महामारी में विशेष सहयोग करने के लिये सम्मानित किया गया।

सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, महिला सुपरवाईजर, ग्राम साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिका उपस्थित रही।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like