मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

गुरू पूर्णिमा पर गुरूवंदना कार्यक्रम का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • भीलवाड़ा - गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर रमा कत्थक संस्थान में गुरभ्यो नमः कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल किया गया।
  • संस्थान के अध्यक्ष कैलाश पालिया ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल आचार्य, शिक्षक श्रीमति शकुन्तला मेहता, जगदीश पालीवाल, सवैस्टीय बनार्ड, विश्वास पत्रिया, मुकेश दाधीच, दीपिका पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति में मनस्वी पचीसिया, आर्यिशा पारीक, ईशा शर्मा, अभिलाषा व्यास और हर्षिता पुरोहित ने कत्थक में गुरूवंदना की प्रस्तुति दी।
  • वर्चुअल हुई उपशास्त्रीय व लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं केा पुरस्कृत किया गया।
  • जयपुर घराने के कत्थक गुरू नृत्याचार्य पं.
  • राजकुमार जवड़ा व चेतन जवड़ा ने बच्चांे को आशीर्वाद प्रदान किया।
  • रजनीश वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये गुरूजनों व समस्त संस्थान के सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की।
WAf𝕏TGin✉🖨
गुरू पूर्णिमा पर गुरूवंदना कार्यक्रम का आयोजन

भीलवाड़ा - गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर रमा कत्थक संस्थान में गुरभ्यो नमः कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल किया गया।

संस्थान के अध्यक्ष कैलाश पालिया ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल आचार्य, शिक्षक श्रीमति शकुन्तला मेहता, जगदीश पालीवाल, सवैस्टीय बनार्ड, विश्वास पत्रिया, मुकेश दाधीच, दीपिका पाराशर की गरिमामयी उपस्थिति में मनस्वी पचीसिया, आर्यिशा पारीक, ईशा शर्मा, अभिलाषा व्यास और हर्षिता पुरोहित ने कत्थक में गुरूवंदना की प्रस्तुति दी।

वर्चुअल हुई उपशास्त्रीय व लोकनृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं केा पुरस्कृत किया गया। जयपुर घराने के कत्थक गुरू नृत्याचार्य पं. राजकुमार जवड़ा व चेतन जवड़ा ने बच्चांे को आशीर्वाद प्रदान किया। जे.एन.जे. गु्रप के ओ.एस.डी. रजनीश वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये गुरूजनों व समस्त संस्थान के सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रदान की।

नुपुर, निनाद, किंकिणी, श्रुति, स्वरा समूह की नृत्यागनायांे ने कत्थक व लोकनृत्य की उत्कृष्ण प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को ऊचाईयाँ प्रदान की। सितम्बर में होने वाले कत्थक समारोह की भूमि बनाई गई।