मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

नेहरू युवा संस्थान के युवाओं ने ली शपथ

नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा से जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशन में कोटड़ी ब्लाॅक के पारोली गांव में नेहरू युवा संस्थान के युवाओ ने कोरोना जागरूकता शपथ

WAf𝕏TGin✉🖨
नेहरू युवा संस्थान के युवाओं ने ली शपथ

भीलवाड़ा / नेहरू युवा केन्द्र भीलवाड़ा से जिला युवा समन्वयक सुमित यादव के निर्देशन में कोटड़ी ब्लाॅक के पारोली गांव में नेहरू युवा संस्थान के युवाओ ने कोरोना जागरूकता शपथ कार्यक्रम का आयोजन रखा।
ब्लाॅक कोर्डिनेटर दिनेश कुमार धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओ ने  शपथ ली, आज पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से गुजर रहा है, ऐसी परिस्थिति में हमारा कर्तव्य है कि सरकार द्वारा जारी
गाईडलाइन के तहत मास्क , दो गज दूरी , समय-समय पर हाथों की सफाई एवं अपने आस पास सफाई रखूंगा साथ ही ओर लोगो को भी जागरूक करने में अपनी भागीदारी निभाउंगा। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह , दिनेश धाकड़ , दीपक धाकड़ , मनीष धाकड़, शंभू धाकड़ , दीपक वैष्णव , आशीष सेन , मोहन सेन , लोकेश धाकड़ चिराग संचेती , आदि युवाओ ने शपथ ली।