मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

रंग मल्हार 2020 का ऑनलाईन आयोजन 5 जुलाई को

विषय केरी बेग पर करेगें कलाकृति का निर्माण

मुख्य बिंदु
  • भीलवाड़ा - स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा एवं वरिष्ठ चित्रकार डाॅ.
  • विद्यासागर उपाध्याय द्वारा कल्प्ति 11वे रंग मल्हार का आयोजन 5 जुलाई 2020 रविवार का होगा।
  • जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते नियमों को ध्यान में रखते हुए इस वर्श भी यह आयोजन ऑनलाईन होगा।
  • विषय वस्तु केरी बेग (हाथ का थैला) होगा।
  • जिस तरह वर्तमान में कोरोनाकाल में मास्क जरूरी है, उसी तरह हमारे जीवन में कैरी बेग (थैले) का भी महत्व है।
  • पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे प्लास्टिक बैंग की जगह हाथ का थैला, कपड़ा, जूट, कागज आदि से बने थैलों का उपयोग करते हुये पर्यावरण, कोरोना बचाव आदि का चित्रण के माध्यम से संदेश देगें।
WAf𝕏TGin✉🖨
रंग मल्हार 2020 का ऑनलाईन आयोजन 5 जुलाई को

भीलवाड़ा - स्थानीय आकृति कला संस्थान भीलवाड़ा द्वारा एवं वरिष्ठ चित्रकार डाॅ. विद्यासागर उपाध्याय द्वारा कल्प्ति 11वे रंग मल्हार का आयोजन 5 जुलाई 2020 रविवार का होगा।

जानकारी देते हुए संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते नियमों को ध्यान में रखते हुए इस वर्श भी यह आयोजन ऑनलाईन होगा। विषय वस्तु केरी बेग (हाथ का थैला) होगा।

जिस तरह वर्तमान में कोरोनाकाल में मास्क जरूरी है, उसी तरह हमारे जीवन में कैरी बेग (थैले) का भी महत्व है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे प्लास्टिक बैंग की जगह हाथ का थैला, कपड़ा, जूट, कागज आदि से बने थैलों का उपयोग करते हुये पर्यावरण, कोरोना बचाव आदि का चित्रण के माध्यम से संदेश देगें।

सभी कलाकार 5 जुलाई को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक अपने घर में ही रहकर चित्रकारी करेगंे। इस वर्ष यह आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है। भारत के साथ-साथ कई देशों के कलाकार इस आयोजन में भाग ले रहे है जो भी स्थानीय कलाकार इस आयोजन मंे भाग लेना चाहे वकील काॅलोनी स्थित आकृति कला संस्थान पर या 9983300960 पर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है।