मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सब जूनियर व कैडेट ओपन जूडो प्रतियोगिता १४ को

​​​​​​​ सब जूनियर व कैडेट ओपन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन १४ अगस्त को राउमावि सुथारों का तला, गरल में किया जाएगा् ! जूडो कोच खेमाराम चौधरी

WAf𝕏TGin🖨
सब जूनियर व कैडेट ओपन जूडो प्रतियोगिता १४ को

बाडमेर सब जूनियर व कैडेट ओपन जूडो प्रतियोगिता का आयोजन १४ अगस्त को राउमावि सुथारों का तला, गरल में किया जाएगा् ! जूडो कोच खेमाराम चौधरी ने बताया कि राजस्थान जूडो संघ सह सचिव रेखाराम सियोल एवं अचलाराम बेनिवाल के निर्देशानुसार सब जूनियर वर्ग २००५ से २००७ तक की जन्मतिथि वाले खिलाडी भाग ले सकेगें वहीं कैडेट वर्ग में २००२ से २००४ तक की जन्मतिथि वाले खिलाडी भाग ले सकेगे!

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अंकतालिका तथा २ पासपोर्ट साईज फोटो १३ अगस्त तक राउमावि सुथारों का तला में जमा करवाले होगें।!

अपने दस्तावेज १३ अगस्त को १० बजे से शाम ६ बजे तक जमा करवा सकते हैं। १४ अगस्त को सुबह ९ बजे से वेट लिया जाएगा तथा १२ बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता २३ से २५ अगस्त तक श्री गंगानगर में होगी। यह जानकारी जूडो संघ प्रवक्ता तेजाराम हुड्डा ने दी!

भारवर्ग इस प्रकार रहेगें। - सब जूनियर वर्ग बालक वर्ग - ४०, ४५, ५०, ५५, ६०, ६६, प्लस ६६ बालिका वर्ग - ३६, ४०, ४४, ४८, ५२, ५७ प्लस ५७ कैडट वर्ग बालक वर्ग - ५०, ५५, ६०, ६६, ७३, ८१, ९० प्लस ९० बालिका वर्ग - ४४, ४८, ५२, ५७, ६३, ७०, ७८, प्लस ७८