बाँसवाड़ा, भारतीय नव वर्ष पर गायत्री मण्डल बांसवाड़ा की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार सामग्री वितरण का कार्य शुक्रवार को आरंभ किया गया।
मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में वरिष्ठ अभिभाषक श्री यशपाल गुप्ता एवं चौबीसा समाज के अध्यक्ष श्री सुधीर चौबीसा ने भारतीय नव वर्ष अभिनन्दन से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण अभियान आरंभ किया।
इस अवसर पर चन्द्रेश व्यास, द्रोमिल त्रिवेदी, नीना गुप्ता, गंगा चौबीसा, पुष्पा व्यास, पं. जय रणा, गिरीश जोशी रामायणी सहित आश्रम के साधकों एवं साधिकाओं ने हिस्सा। इससे पूर्व पं. जय रणा के आचार्यत्व में पंचदेव, हनुमान, भैरव एवं अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना एवं यज्ञ का विधान हुआ।
शिवार्चन अनुष्ठान
श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरुवार को प्रदोष महोत्सव के अनुष्ठानों के अन्तर्गत वैदिक परम्परा के अनुरूप रूद्रार्चन अनुष्ठान पं. पवन पाठक के आचार्यत्व में हुआ। इसमें मुख्य साधक परिवार के रूप में वरिष्ठ एड्वोकेट यशपाल गुप्ता एवं श्रीमती नीना गुप्ता ने नर्मदेश्वर महादेव का अभिषेक तथा शिवार्चन आरती एवं पुष्पान्जलि विधान किया।
इसमें पं. मनोहर एच. जोशी, चन्द्रेश व्यास, सुधीर चौबीसा, द्रोमिल त्रिवेदी, पं. जय रणा, अनन्त जोशी, प्रमोद आचार्य, गंगा चौबीसा, पुष्पा चन्द्रेश व्यास, पं. गिरीश जोशी ‘रामायणी’, सुमन आचार्य आदि ने हिस्सा लिया।