GMCH STORIES

बांसवाड़ा - धूमधाम से मनाया जाएगा नव वर्ष

( Read 630 Times)

20 Mar 25
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा - धूमधाम से मनाया जाएगा नव वर्ष

बांसवाड़ा | आगामी 30 मार्च से आरंभ होने जा रहे चैत्री नव संवत्सर वर्ष को धूमधाम से मनाने को लेकर बांसवाड़ा जिले में सर्वत्र व्यापक स्तर पर तैयारियां आरंभ हो गई हैं।

गायत्री मण्डल द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरुवार को आयोजित नव वर्ष चेतना संकल्प समागम में नव संवत्सर वर्ष को धूमधाम से मनाए जाने पर चर्चा की गई और इससे संबंधित सभी कार्यक्रमों में गायत्री मण्डल एवं श्री पीताम्बरा आश्रम की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

इसमें नटवरानन्दी वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से नव वर्ष पर पर्यावरण चेतना के लिए समर्पित भागीदारी निभाते हुए ‘‘एक पौधा अवश्य लगाएं’’ अभियान में पूरी-पूरी सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया गया।

समागम में फाउण्डेशन के संचालक, पर्यावरण चेतना के लिए समर्पित हस्ताक्षर श्री सौरभ रावल की ओर से जारी एक पौधा अवश्य लगाने से संबंधित नव वर्ष स्टीकर पोस्टर को क्षेत्र में प्रचार-प्रसार एवं जनचेतना विस्तार अभियान के अन्तर्गत वितरण के लिए जारी किया गया।

इस अवसर पर समाज-जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में समर्पित सेवाओं की बदौलत लोकप्रिय पार्षद रहीं सामाजिक चिन्तक श्रीमती चन्दा डामोर, गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आयुक्त श्री दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मनोहर जी. जोशी, शिक्षाविद् श्री मनोहर एच. जोशी, श्रीमती शारदा मईड़ा आदि ने क्षेत्र में जनचेतना अभियान के लिए नव वर्ष स्टीकण पोस्टर का वितरण कार्य एवं प्रचार अभियान आरंभ किया। आश्रम एवं आस-पास के क्षेत्रों में नव वर्ष स्टीकर पोस्टर लगाए गए।

समाजसेवी श्रीमती चन्दा डामोर ने गायत्री मण्डल एवं श्री पीताम्बरा आश्रम की गतिविधियों की सराहना की और इसे सामाजिक नवनिर्माण की दिशा में बेहतर प्रयास निरूपित किया।

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक एवं पूर्व आयुक्त श्री दिलीप गुप्ता ने गायत्री मण्डल द्वारा श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य वानस्पतिक वाटिका स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

फाउण्डेशन के संचालक सौरभ रावल ने अभियान के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी और इसे वर्तमान की सर्वापरि आवश्यकता बताते हुए सभी से पौधा लगाकर अपनी भागीदारी का निर्वाह करने की अपील की।

समागम में नव संवत्सर वर्ष को धूमधाम से मनाने पर विचार किया गया और तय किया गया कि चैत्री नव वर्ष पर 30 मार्च को श्री पीताम्बरा आश्रम में दिव्य और दैवीय पौधे लगाकर एक व्यक्ति एक पौधा अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like