GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अनुष्ठानों की धूम रही,

( Read 2044 Times)

23 Jul 24
Share |
Print This Page
श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अनुष्ठानों की धूम रही,

बांसवाड़ा, गायत्री मण्डल बांसवाड़ा द्वारा संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव विभिन्न अनुष्ठानों के साथ रविवार रात सम्पन्न हुआ।

इसके अन्तर्गत श्रीविद्या साधना परिषद के संयोजक पं. आशीष पण्ड्या (पिण्डारमा) के आचार्यत्व में गुरु अर्चन, स्तवन एवं पूजा से संबंधित अनुष्ठानों के उपरान्त श्रीविद्या अनुष्ठान एवं यज्ञार्चन विधान विभिन्न साधनाओं एवं प्रयोगों में साधक-साधिकाओं के समूहों ने श्रद्धा-भक्ति से हिस्सा लिया।

इस अवसर पर यज्ञ पूर्णाहुति, आरती एवं पुष्पान्जलि विधान में जनसेवा प्रतिष्ठान के प्रमुख धर्मराज, गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक, पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता, समाजसेवी नागेन्द्र दोसी, गायत्री मण्डल के संरक्षक पं. विद्यासागर शुक्ल, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य पं. अरुण व्यास एवं कमलकान्त भट्ट, वास्तु परिषद के संयोजक पं. चन्द्रशेखर जोशी, पं. दुर्गादत्त भट्ट, पीताम्बरा परिषद के सह संयोजक पं. मधुसूदन व्यास, हिरेन उपाध्याय आदि साधकों एवं साधिकाओं ने हिस्सा लिया।

इससे पूर्व श्रीविद्या हवन में पूर्णाहुति गायत्री मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट एवं नीता भट्ट ने अर्पित की। गुरु स्तवन एवं पूजन-अर्चन अनुष्ठानों में पं. चन्द्रेश व्यास, पुष्पा व्यास, कल्पना डिण्डोर, चार्वी, पं. जय रणा, कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. अजय अधिकारी, मदनमोहन भट्ट आदि ने हिस्सा लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like