GMCH STORIES

रिटायर्ड बुजुर्गों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे,

( Read 2161 Times)

04 Jul 24
Share |
Print This Page
रिटायर्ड बुजुर्गों ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे,

बाँसवाड़ा, गायत्री मण्डल द्वारा स्थापित एवं संचालित श्री पीताम्बरा आश्रम में राजस्थान पेंशनर समाज की बांसवाड़ा जिला इकाई द्वारा बुधवार को व्यापक वृक्षारोपण उत्सव आयोजित कर आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस अवसर पर पर्यावरण चेतना समारोह पार्षद एवं पर्यावरणविद् सज्जनसिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक पूर्व आयुक्त दिलीप गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें लेखा विशेषज्ञ जगदीश भावसार, पर्यावरण विशेषज्ञ एवं मण्डल के संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट, संरक्षक पं. विद्यासागर शुक्ल विशिष्ट अतिथि थे।

अधिक से अधिक पेड़ लगाना नितान्त आवश्यक

इन सभी वक्ताओं ने मौजूदा परिप्रेक्ष्य में प्राकृतिक चुनौतियों से पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षारोपण को सर्वोपरि प्राथमिकता एवं जन-जन का अहम् कर्त्तव्य निरूपित किया और कहा कि इस दिशा में प्राण-प्रण से आगे आने की आवश्यकता है। हर व्यक्ति को चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए, तभी हमारी भावी पीढ़ियां सुरक्षित एवं संरक्षित रह सकेंगी।

सामाजिक चिन्तकों का सम्मान-अभिनंदन

इस अवसर पर पेंशनरों के कल्याण एवं रचनात्मक सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं में सहभागिता निभा रहे जगदीशचन्द्र भावसार, राजेन्द्र अधिकारी, मदनमोहन भट्ट, लक्ष्मीनारायण त्रिवेदी, गोपालकृष्ण जोशी, कमलकान्त पण्ड्या, प्रदीपकुमार भट्ट, सज्जनसिंह राठौड़, पं. नरहरिकान्त एच. भट्ट, आदिल मोहम्मद, अरविन्द पाठक, त्रम्बकेश्वर ठाकोर, कमलकान्त भट्ट, कन्हैयालाल जोशी, मनोहर एच. जोशी एवं चन्द्रशेखर जोशी का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया।

गायत्री मण्डल के मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, संरक्षक डॉ. दिनेश भट्ट एवं उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी ने इन सभी को उपरणा पहनाकर अभिनन्दन किया और सामाजिक सेवाओं में उल्लेखनीय सहभागिता के लिए सराहना की।

तुलसी के पौधे वितरित

समारोह में अनन्त जोशी, मंजुला शुक्ला, दिव्यबाला जोशी, नीना यशपाल गुप्ता, पं. जय रणा, हीरेन उपाध्याय, नीरज पाठक, अजय अधिकारी, हकरा भाई, शारदा मईड़ा सहित 50 से अधिक साधकों एवं साधिकाओं तथा पर्यावरण प्रेमियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।

आरंभ में गायत्री मण्डल की ओर से मुख्य संरक्षक दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोहर जी. जोशी, सचिव विनोद शुक्ल, कोषाध्यक्ष पं. विनय भट्ट, आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ग्रहण

समारोह का संचालन शिक्षाविद् अनन्त जोशी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जगदीशचन्द्र भावसार ने किया। इस अवसर पर गायत्री मण्डल के पदाधिकारीगण, सदस्यगण, पर्यावरण प्रेमीजन, आश्रम के साधक-साधिकाएं एवं गणमान्य नागरिक तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इन सभी ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन के लिए समर्पित प्रयासों का संकल्प लिया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like