GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में सिद्ध लक्ष्मी-गणेश पूजा महानुष्ठान उत्सव

( Read 2190 Times)

27 Jun 24
Share |
Print This Page
श्री पीताम्बरा आश्रम में सिद्ध लक्ष्मी-गणेश पूजा महानुष्ठान उत्सव

बांसवाड़ा, संकष्टहरण अंगारक चतुर्थी के विशिष्ट योग में श्री पीताम्बरा आश्रम में आयोजित सिद्ध लक्ष्मी सहित गणेश पूजा महोत्सव मंगलवार आधी रात सम्पन्न हुआ।

इसमें गायत्री मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्मर्षि पं. दिव्यभारत पण्ड्या के आचार्यत्व में राजोपचार से विनायक पूजन, गणपति अथर्वशीर्ष, संकष्टनाशन गणेश स्तोत्र, गणेश मंत्रों, ऋणहर्ता गणेश मंत्रानुष्ठान, संकष्टहरण गणपति मंत्र जाप आदि अनुष्ठान किए गए।

इस दौरान् भागवताचार्य डॉ. महेन्द्र कुमार त्रिवेदी, पं. अंकित कुमार त्रिवेदी एवं पं. आशीष भट्ट(छींछ), योगाचार्य पं. विनोद कुमार त्रिवेदी, आश्रम के यज्ञकर्म समन्वयक पं. जय रणा, पं. गिरीश जोशी ‘रामायणी’, पूर्व पार्षद पं. विमल भट्ट आदि ने विविध अनुष्ठान पूर्ण किए।

इसके साथ ही इन मंत्रों व वैदिक ऋचाओं से ईक्षु रस, शहद, पंचामृत, 1008 पाटल पुष्पों, दुर्वाकुंरों, 21 विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों व पुष्पों से अभिषेकार्चन, गणपति तर्पण, 108 श्रीफलों से पूजन-अर्चन आदि के उपरान्त चन्द्रमा, रोहिणी एवं चतुर्थी का चन्दन व दुग्ध मिश्रित अर्घ्य आदि से पूजन किया गया।

संकष्टहरण अंगारक चतुर्थी अनुष्ठान

रात्रिकालीन संकष्टहरण अंगारक चतुर्थी अनुष्ठानों के अन्तर्गत गणपति अथर्वशीर्ष से 108 मोदक अर्पण किए गए। इसमें वास्तु परिषद के संयोजक पं. चन्द्रशेखर जोशी सहित श्री पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाओं रमेश आर. जोशी, निकुंज सोनी, अजय अधिकारी, आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक पं. मनोज नरहरि भट्ट, पं. अनिल एनएच भट्ट, आशा जोशी, योगिता व्यास आदि ने समवेत स्वरों में गणपति अथर्वशीर्ष, गणपति संकष्टनाशन स्तोत्र तथा श्रीविद्या गणेश मंत्रों से मोदक अर्पण किए। अर्द्ध रात्रि में आरती एवं पुष्पान्जलि विधान पं. चन्द्रेश व्यास एवं श्रीमती पुष्पा व्यास ने किया।

यज्ञार्चन, आरती एवं पुष्पान्जलि विधान

इससे पूर्व आश्रम में गायत्री एवं हनुमान पूजा एवं यज्ञार्चन, बगलामुखी स्तवन एवं नित्य पूजा, नियमित आरती, पुष्पान्जलि, भगवन्नाम संकीर्तन, हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ अनुष्ठानों में पं. विनोद शुक्ल, पं. मनोहर जोशी, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, नीना गुप्ता, मंजुला शुक्ला, शारदा मईड़ा आदि ने हिस्सा लिया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like