मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

राजस्व मंडल में राष्ट्रीय लोक अदालत 28 को, बेंच गठित

मुख्य बिंदु
  • राजस्व मंडल के स्तर पर 28 सितंबर,शनिवार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा के निर्देशानुसार बेंच का गठन किया गया है।
  • लोक अदालत के लिए गठित इस विशेष बेंच में राजस्व मंडल सदस्य श्री राजेश दड़िया को न्यायिक अधिकारी एवम सदस्य श्रवण कुमार बुनकर को सदस्य मनोनीत किया गया है ।
  • लोक अदालत के लिए समझाइश योग्य 192 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं।
  • इस लोक अदालत के दौरान कार्य संपादन में सहयोग के लिए कार्मिकों को पृथक पृथक दायित्व सौंपे गये हैं।
  • इस लोक अदालत के लिए सभी अधिवक्ताओं से भी रुचि लेकर अधिकाधिक प्रकरण निस्तारित करवा राहत प्रदान करवाने की अपील की गई है।
  • साथ ही पक्षकारगण को भी चाहिये कि वे आपसी समझाइश के आधार पर अपने प्रकरण के निस्तारण के लिए लोक अदालत के महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।
WAf𝕏TGin✉🖨

अजमेर । राजस्व मंडल के स्तर पर 28 सितंबर,शनिवार आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मंडल अध्यक्ष श्री हेमंत कुमार गेरा के निर्देशानुसार बेंच का गठन किया गया है।

लोक अदालत के लिए गठित इस विशेष बेंच में राजस्व मंडल सदस्य श्री राजेश दड़िया को न्यायिक अधिकारी एवम सदस्य श्रवण कुमार बुनकर को सदस्य मनोनीत किया गया है ।

लोक अदालत के लिए समझाइश योग्य 192 प्रकरण चिह्नित किए गए हैं।

इस लोक अदालत के दौरान कार्य संपादन में सहयोग के लिए कार्मिकों को पृथक पृथक दायित्व सौंपे गये हैं।

इस लोक अदालत के लिए सभी अधिवक्ताओं से भी रुचि लेकर अधिकाधिक प्रकरण निस्तारित करवा राहत प्रदान करवाने की अपील की गई है। साथ ही पक्षकारगण को भी चाहिये कि वे आपसी समझाइश के आधार पर अपने प्रकरण के निस्तारण के लिए लोक अदालत के महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाएं।