अजमेर | जयपुर के रामबाग कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित दैनिक भास्कर हिंदुस्तान जिंक के सखी पुरस्कार समारोह में राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पुरस्कार से नवाजा। मुख्यमंत्री ने संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएन शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दैनिक भास्कर समूह के कार्यकारी अधिकारी भरत अग्रवाल, संजय शर्मा एवं कई नागरिक उपस्थित थे।
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान को सखी पुरस्कार
जयपुर के रामबाग कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित दैनिक भास्कर हिंदुस्तान जिंक के सखी पुरस्कार समारोह में राजस्थान समग्र