मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Ajmer News

निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 16 अक्टूबर को

अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुधवार 16 अक्टूबर को प्रातः 11. 00 बजे डिस्काॅम प्रबंध निदेशक श्री वी.

WAf𝕏TGin✉🖨
निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 16 अक्टूबर को

अजमेर,   अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुधवार 16 अक्टूबर को प्रातः 11.00 बजे डिस्काॅम प्रबंध निदेशक श्री वी. एस. भाटी की अध्यक्षता में पंचशील स्थित मुख्यालय भवन के सभागार में होगी। बैठक में डिस्काॅम के तहत आने वाले 12 वृत्तों के वरिष्ठ अधिकारीगण भाग लेंगे।

बैठक में कुसुम योजना, टी एण्ड डी लोसेज, एटी एण्ड सी लोसेज, कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन, स्ट्रीट लाईट एवं पीएचईड़ी कनेक्शन, औसत बिलिंग, बंद एवं खराब मीटर, राजस्व वसूली, सतर्कता जांच समीक्षा, कन्ज्यूमर टैगिंग, एनर्जी आॅडिट, फोटो रीडिंग, विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण की स्थिति सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी।