उदयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर उदयपुर में कल मंगलवार को होने वाले विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन को लेकर आरसीए खेल मैदान सूरजपोल में तेयारियों जोरों पर है जहाँ एक ओर मैदान पर, प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर सुसज्जित किया जा रहा वही दूसरी ओर पथ संचलन मार्ग पर विभिन्न समाज जन व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि पथ संचलन का स्वागत करने को आतुर है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उदयपुर महानगर के संघचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का प्रारंभ आरसीए खेल मैदान सूरजपोल से होगा।
विजयादशमी उत्सव हेतु प्रातः 7:45 बजे संपत होगा पूर्ण गणवेशधारियों के स्वयंसेवकों का संपत प्रातः 7.45 बजे रहेगा। अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन करने के इसके साथ ही बोद्धिक कार्यक्रम भी प्रारंभ हो जायेगा ।
समाज के विशिष्ट जनों को आमंत्रण विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन के निमित मंच के दोनों ओर विशेष मंच बनाये गए जहाँ समाज जनों व विशिष्ट जनों को स्थान दिया जायेगा ।
इस हेतु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से समाज जनों सहित 30 विशिष्ट जनों को आमंत्रित किया गया है । यातायात व्यवस्था के निमित पार्किंग आरसीए परिसर में रहेगी कार्यक्रम में आने वाले दुपहिया वाहन व चोपहिया वाहन की पार्किंग आरसीए परिसर में ही रहेगी ।
सहभाग करने वालो से आग्रह है कि वह नियत स्थान पर की पार्किंग कर सहयोग करे । प्रातः 10:15 बजे पथ संचलन प्रारंभ होगा विजयादशमी उत्सव, के पश्चात पथ संचलन प्रातः 10:15 बजे से प्रारंभ होगा।
पथ संचलन सूरजपोल 10:19 बजे, बैंक तिराहा – बापू बाज़ार 10:25 बजे, दिल्ली दरवाज़ा 10:27 बजे, हाथीपोल 10:37 बजे, तक चेतक चौराहा 10:44 बजे, कोर्ट चौराहा 10:53 बजे, शास्त्री चौराहा 10:57 बजे, सभापति भवन 11 बजे, शक्ति नगर सनातन मंदिर 11:02 बजे तथा श्रमजीवी महाविद्यालय 11:07 बजे होता हुआ पुनः आरसीए खेल मैदान पहुंचेगा।
मार्ग में विभिन्न समाजों की ओर से पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया जायेगा।
