मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह, प्रथम चरण में 66.90 प्रतिशत मतदान

10 पंचायत समितियों में 4 लाख 90 हजार 918 मतदाताओं ने निभाया लोकतांत्रिक दायित्व

मुख्य बिंदु
  • पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
  • जिले की 10 पंचायत समितियों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 66.
  • 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
  • प्रथम चरण के अंतिम एवं संशोधित आंकड़ों के अनुसार कुल 7 लाख 33 हजार 784 पंजीकृत मतदाताओं में से 4 लाख 90 हजार 918 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
  • प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों तथा पंचायत समिति सदस्य के 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ।
  • इसके लिए जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 827 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे।
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण में उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के प्रति उत्साह और मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

जिले की 10 पंचायत समितियों में गुरुवार, 22 अक्टूबर को हुए मतदान में कुल 66.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

प्रथम चरण के अंतिम एवं संशोधित आंकड़ों के अनुसार कुल 7 लाख 33 हजार 784 पंजीकृत मतदाताओं में से 4 लाख 90 हजार 918 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।प्रथम चरण में जिला परिषद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों तथा पंचायत समिति सदस्य के 160 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ।

इसके लिए जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 827 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। मतदान की शुरुआत शांतिपूर्ण ढंग से हुई तथा दिनभर मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार नाई पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में जिले में प्रथम स्थान पर रही। यहां 80.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

वहीं झाड़ोल पंचायत समिति 75.64 प्रतिशत मतदान के साथ दूसरे तथा ओगणा पंचायत समिति 74.78 प्रतिशत मतदान के साथ तीसरे स्थान पर रही।नाई में सर्वाधिक 80.86 प्रतिशत मतदानपंचायत समितिवार अंतिम मतदान आंकड़ों के अनुसार नाई पंचायत समिति में कुल 47 हजार 329 मतदाताओं में से 38 हजार 268 ने मतदान किया।

यहां 80.86 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जो जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में सर्वाधिक रहा। झाड़ोल में 71 हजार 378 मतदाताओं में से 53 हजार 990 ने मतदान किया।

यहां मतदान प्रतिशत 75.64 रहा। इसी प्रकार ओगणा में 41 हजार 911 मतदाताओं में से 31 हजार 339 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 74.78 रहा।

फलासिया में 73.46 प्रतिशत, गिर्वा में 69.40 प्रतिशत, घासा में 65.51 प्रतिशत, मावली में 62.30 प्रतिशत, वल्लभनगर में 61.29 प्रतिशत तथा भींडर में 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ।

कुराबड़ पंचायत समिति में 58.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारीप्रथम चरण के मतदान में महिलाओं ने भी लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय दिया।

जिले की 10 पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 62 हजार 657 महिला मतदाता पंजीकृत थीं। इनमें से 2 लाख 38 हजार 214 महिलाओं ने मतदान किया।

महिलाओं का कुल मतदान प्रतिशत 65.69 रहा। वहीं कुल 3 लाख 71 हजार 125 पुरुष मतदाताओं में से 2 लाख 52 हजार 703 पुरुषों ने मतदान किया।

पुरुषों का मतदान प्रतिशत 68.09 रहा। जिले में तृतीय लिंग श्रेणी के दो मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से एक ने मतदान किया।ओगणा और फलासिया में महिलाएं आगेओगणा पंचायत समिति में महिला मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा।

यहां 76.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया, जबकि पुरुषों का मतदान प्रतिशत 73.04 रहा। इसी प्रकार फलासिया पंचायत समिति में भी महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।

यहां महिलाओं का मतदान प्रतिशत 73.61 तथा पुरुषों का 73.32 रहा। झाड़ोल में भी महिला एवं पुरुष मतदाताओं की भागीदारी लगभग समान रही।

यहां 75.54 प्रतिशत महिलाओं तथा 75.74 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया।40 मतदान केंद्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदानप्रथम चरण में मतदान केंद्रों के आंकड़े भी मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं।

जिले के कुल 827 मतदान केंद्रों में से 40 केंद्रों पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। इनमें सर्वाधिक 19 मतदान केंद्र नाई पंचायत समिति के रहे।

फलासिया पंचायत समिति के 9, झाड़ोल के 7, कुराबड़ के 2, ओगणा के 2 तथा गिर्वा पंचायत समिति के एक मतदान केंद्र पर 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।इसी प्रकार जिले के 721 मतदान केंद्रों पर 50 से 85 प्रतिशत तक मतदान दर्ज किया गया, जबकि 66 केंद्रों पर मतदान प्रतिशत 20 से 49 प्रतिशत के बीच रहा।

जिले के किसी भी मतदान केंद्र पर मतदान प्रतिशत 20 प्रतिशत या उससे कम नहीं रहा।36 से 59 वर्ष आयुवर्ग के मतदाताओं की सर्वाधिक भागीदारीआयुवर्ग के अनुसार मतदान आंकड़ों में 36 से 59 वर्ष के मतदाताओं की भागीदारी संख्या के लिहाज से सर्वाधिक रही।

इस आयुवर्ग में कुल 2 लाख 72 हजार 463 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 1 लाख 84 हजार 397 ने मतदान किया।

वहीं 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग में कुल 1 लाख 33 हजार 592 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 78 हजार 269 युवाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

26 से 35 वर्ष आयुवर्ग में कुल 1 लाख 88 हजार 879 मतदाताओं में से 1 लाख 29 हजार 399 ने मतदान किया।

इसी प्रकार 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के कुल 1 लाख 38 हजार 848 मतदाताओं में से 98 हजार 852 ने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।बुजुर्ग महिला मतदाता भी रही पुरूषों से आगेप्रथम चरण के मतदान में वरिष्ठ नागरिकों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।

60 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के 47 हजार 940 पुरुषों तथा 50 हजार 912 महिलाओं ने मतदान किया। इस आयुवर्ग में मतदान करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही।

आंकड़ों के अनुसार 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की कुल 75 हजार 142 महिला मतदाताओं में से 50 हजार 912 ने मतदान किया।

वहीं इस आयुवर्ग के 63 हजार 706 पुरुष मतदाताओं में से 47 हजार 940 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।दिव्यांग मतदाताओं ने भी दिखाई जागरूकतापंचायतीराज चुनाव के प्रथम चरण में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी भी दर्ज की गई।

जिले में कुल 243 दृष्टिबाधित मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें से 188 मतदाताओं ने सहयोगी की सहायता से तथा 55 ने बिना सहयोगी के मतदान किया।

इसी प्रकार चलने-फिरने में असमर्थता संबंधी दिव्यांगता वाले 450 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें 262 मतदाताओं ने सहयोगी की सहायता ली, जबकि 188 ने बिना सहयोगी के मतदान किया।

इस प्रकार इन दोनों श्रेणियों के कुल 693 दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी दर्ज की गई।मतदाता पहचान पत्र के साथ अन्य दस्तावेजों का भी उपयोगमतदान के दौरान मतदाताओं ने अपनी पहचान प्रमाणित करने के लिए मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ अन्य अनुमत पहचान दस्तावेजों का भी उपयोग किया।

जिले में 1 लाख 74 हजार 580 मतदाताओं ने मतदाता फोटो पहचान पत्र का उपयोग किया। वहीं 3 लाख 16 हजार 338 मतदाताओं ने अन्य पहचान दस्तावेजों के माध्यम से अपनी पहचान प्रमाणित कर मतदान किया।