मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अग्रवाल सेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे अनेक कार्यक्रम

महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी

मुख्य बिंदु
  • अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सेवा समिति इस वर्ष एक सप्ताह तक विभिन्न सांस्कृतिक, प्रतियोगात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन करेगी।
  • समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम को अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
  • बैठक में संरक्षक नौरंगराय गर्ग, कृष्णकुमार गुप्ता, अनिल टांटिया, श्याम जैन, रामधन गर्ग, श्रीमती नीलम अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट राजीव खेतान, पवन जैन, त्रिलोक पांडूसरिया, गिरधारीलाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुशील सिंगला, श्यामसुंदर जिंदल, सुरेंद्र जिंदल, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, श्रीमती पूनम,गौरीशंकर बंसल, राजेश अग्रवाल, अमित गोयल, नीरज गोयल, गणेश सिंगला, प्रवीण गोयल और सुशील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin🖨
अग्रवाल सेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती पर 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे अनेक कार्यक्रम

श्रीगंगानगर। अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती के उपलक्ष्य में श्री अग्रवाल सेवा समिति इस वर्ष एक सप्ताह तक विभिन्न सांस्कृतिक, प्रतियोगात्मक और सामाजिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन करेगी।

समिति की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम को अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।बैठक में संरक्षक नौरंगराय गर्ग, कृष्णकुमार गुप्ता, अनिल टांटिया, श्याम जैन, रामधन गर्ग, श्रीमती नीलम अग्रवाल, विजेंद्र अग्रवाल, एडवोकेट राजीव खेतान, पवन जैन, त्रिलोक पांडूसरिया, गिरधारीलाल गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुशील सिंगला, श्यामसुंदर जिंदल, सुरेंद्र जिंदल, श्रीमती संतोष विजयवर्गीय, श्रीमती पूनम,गौरीशंकर बंसल, राजेश अग्रवाल, अमित गोयल, नीरज गोयल, गणेश सिंगला, प्रवीण गोयल और सुशील अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।महामंत्री रामगोपाल पांडूसरिया ने बताया कि 5 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।5 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जूनियर और सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता नई धान मंडी मेंस्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में आयोजित की जाएगी।

इसके संयोजक हनुमान महिपाल होंगे।6 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जूनियर व सीनियर वर्ग की मेहंदी रचना प्रतियोगिता इसी स्थान पर होगी। संयोजक पीयूष मुंडावाला रहेंगे।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में ही 7 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। इसके संयोजक अनिल टांटिया होंगे।8 अक्टूबर को शहर के चयनित विद्यालयों में जूनियर तथा सीनियर वर्ग की लेख एवं सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

लेख का विषय महाराजा अग्रसेन होंगे। यह प्रतियोगिता संजय गुप्ता के सौजन्य से कराई जाएगी।

उसी दिन शाम 7 बजे श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में सामूहिक अग्र सहभोज का आयोजन होगा, जिसमें समाज के बंधु-बांधव बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

महामंत्री ने बताया कि 10 अक्टूबर को शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 3 बजे गोल बाजार के निकट पब्लिक पार्क से प्रारंभ होगी और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में संपन्न होगी।

विभिन्न विद्यालयों की ओर से झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। शोभा यात्रा में डांडिया नृत्य भी होगा तथा युवा मोटरसाइकिलों पर शामिल होंगे।

बुजुर्गों के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी, जो यात्रा के पीछे-पीछे चलेगी।

यात्रा के समापन पर लक्की ड्रा के माध्यम से शामिल लोगों को आकर्षक उपहार दिए जाएंगे।जयंती के दिन 11 अक्टूबर को सभी अग्र बंधु अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर विशेष रोशनी करेंगे।अन्य अग्र संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भी समिति के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी मार्च महीने में समिति 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के अग्रवाल परिवारों के बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए एक भव्य समारोह आयोजित करेगी।अध्यक्ष इंजीनियर बंशीधर जिंदल ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां तेज गति से चल रही हैं।

उन्होंने समाज के सभी बंधुओं से इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और सहयोग करने का आह्वान किया।बॉक्स न्यूज़अग्रवाल समाज को पर्याप्त टिकट न मिलने पर अफसोसश्री अग्रवाल सेवा समिति की बैठक में वर्तमान में चल रहे नगर परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई।

राजनीतिक दलों द्वारा अग्रवाल समाज को शहर में समाज की जनसंख्या के अनुपात में टिकट नहीं दिए जाने पर समिति ने अफसोस व्यक्त किया। निर्णय लिया गया कि सभी राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर अधिक से अधिक टिकट देने का अनुरोध किया जाएगा।

समिति अपनी टीम बनाकर उन वार्डों में जाएगी जहां अग्र बंधु चुनाव लड़ रहे हैं, उनका हौसला बढ़ाएगी और चुनाव प्रचार में सहयोग करेगी।