विज्ञान समिति उदयपुर एवं महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 27.10.2026 को तीस दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया गया। इस शिविर में 40 महिला प्रशिक्षणार्थियों को 30 दिन की अवधि का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें और आर्थिक दृष्टि से अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
इस अवसर पर विज्ञान समिति के कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी, अध्यक्ष डॉ. के.एल. तोतावत, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष रवीन्द्र सुराणा, सचिव सुरेश बड़ीवाल, शिविर संयोजक मंजुला शर्मा, प्रशिक्षिका द्विती आर्य तथा प्रशिक्षार्थी महिलाएँ उपस्थित थीं।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि बेसिक ब्यूटी पार्लर कोर्स महिलाओं को बाल कटाना, मेहंदी, फेशियल, स्किन एवं हेयर केयर जैसी व्यावहारिक कौशल प्रदान करेगा। यह प्रशिक्षण उन्हें कम लागत में घर से या अपना छोटा ब्यूटी पार्लर शुरू करने तथा स्वरोजगार के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायक होगा ।
