मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई उत्सव और द सोलफुल टेल्स की ओर से ‘जज़्बात 4.0 ओपन माइक’ 10 अक्टूबर को

कहानी, कविता और संगीत के जरिए अपनी भावनाओं को मंच पर व्यक्त करने का मिलेगा अवसर

मुख्य बिंदु
  • बीसीआई उत्सव और द सोलफुल टेल्स की ओर से ‘जज़्बात 4.
  • 0 ओपन माइक’ का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक धारा कैफे, पुलां, भुवाणा, उदयपुर में किया जाएगा।
  • यह आयोजन उन लोगों के लिए एक विशेष मंच होगा, जो अपनी कहानी, कविता, शायरी, संगीत और भावनाओं को अपनी रचनात्मक शैली में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं।
  • बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का प्रयास केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच देने का भी है।
  • कला, साहित्य और संगीत लोगों को जोड़ने के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं।
  • 0’ के माध्यम से शहर के युवाओं और प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता सामने रखने का अवसर मिलेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई उत्सव और द सोलफुल टेल्स की ओर से ‘जज़्बात 4.0 ओपन माइक’ 10 अक्टूबर को

उदयपुर। बीसीआई उत्सव और द सोलफुल टेल्स की ओर से ‘जज़्बात 4.0 ओपन माइक’ का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक धारा कैफे, पुलां, भुवाणा, उदयपुर में किया जाएगा। यह आयोजन उन लोगों के लिए एक विशेष मंच होगा, जो अपनी कहानी, कविता, शायरी, संगीत और भावनाओं को अपनी रचनात्मक शैली में लोगों के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं।

बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का प्रयास केवल बिजनेस नेटवर्किंग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभाओं को मंच देने का भी है। कला, साहित्य और संगीत लोगों को जोड़ने के साथ अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम हैं। ‘जज़्बात 4.0’ के माध्यम से शहर के युवाओं और प्रतिभाओं को अपनी रचनात्मकता सामने रखने का अवसर मिलेगा।

बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पाटवा ने बताया कि बीसीआई उत्सव की ओर से लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से लोग आपस में जुड़ने के साथ अपनी प्रतिभा को भी सामने ला सकें। ‘जज़्बात 4.0’ इसी सोच के साथ आयोजित किया जा रहा है, जहां कहानी, कविता, शायरी और संगीत के जरिए प्रतिभागी अपने दिल की बात मंच से साझा कर सकेंगे।

द सोलफुल टेल्स के फाउंडर दिग्विजय राजक ने बताया कि ‘जज़्बात’ का उद्देश्य लोगों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना किसी झिझक के अपनी भावनाओं और रचनात्मकता को व्यक्त कर सकें। कहानी, कविता और संगीत के जरिए कही गई भावनाएं लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं। ‘जज़्बात 4.0’ के माध्यम से प्रतिभागियों और दर्शकों को एक आत्मीय, रचनात्मक और यादगार अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘जज़्बात 4.0’ के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी बात कहने और अपनी प्रतिभा दिखाने का खुला मंच मिलेगा। कहानी सुनाने से लेकर कविता और शायरी प्रस्तुत करने तथा संगीत के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने तक, प्रतिभागी अपनी पसंद के अनुसार इस मंच का हिस्सा बन सकेंगे।