मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

27 अगस्त को लोकसूचना जारी होगी

राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान भवन का अधिग्रहण

मुख्य बिंदु
  • राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर 27 अगस्त 2026 को लोकसूचना जारी की जाएगी तथा आरओ द्वारा लोकसूचना जारी होने के तुरंत पश्चात नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे।
  • जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
  • अमित यादव ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों के सहायतार्थ लगाए गए मतदान दलों के बैग तैयार करने के लिए डॉ.
  • भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान भवन का 24 अगस्त से चुनाव समाप्ति तक अधिग्रहण किया गया है।
  • प्रभारी अधिकारी भंडार प्रकोष्ठ अपने स्टाफ के माध्यम से विज्ञान भवन में आरओ अधिकारियों के सहायतार्थ मतदान दलों के बैग तैयार करेंगे तथा आरओ की मौजूदगी में मतदान दलों को एक निश्चित तिथि का निर्धारण कर बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • मतदान दलों व मतगणना के लिए प्रशिक्षण एमडी बीएड कॉलेज मेंजिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर 27 अगस्त 2026 को लोकसूचना जारी की जाएगी तथा आरओ द्वारा लोकसूचना जारी होने के तुरंत पश्चात नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे।जिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारियों के सहायतार्थ लगाए गए मतदान दलों के बैग तैयार करने के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के विज्ञान भवन का 24 अगस्त से चुनाव समाप्ति तक अधिग्रहण किया गया है।

प्रभारी अधिकारी भंडार प्रकोष्ठ अपने स्टाफ के माध्यम से विज्ञान भवन में आरओ अधिकारियों के सहायतार्थ मतदान दलों के बैग तैयार करेंगे तथा आरओ की मौजूदगी में मतदान दलों को एक निश्चित तिथि का निर्धारण कर बैग उपलब्ध करवाए जाएंगे।मतदान दलों व मतगणना के लिए प्रशिक्षण एमडी बीएड कॉलेज मेंजिला कलक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण प्रकोष्ठ जिला परिषद श्रीगंगानगर द्वारा मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 1 से 3 सितंबर तथा मतगणना प्रशिक्षण 7 सितंबर को दिया जाएगा।

महर्षि दयानंद बीएड कॉलेज श्रीगंगानगर के 6 बड़े कक्ष एवं 1 बड़े हॉल का अधिग्रहण 1 से 3 सितंबर तक तथा 7 सितंबर 2026 के लिए किया जाता है।

संबंधित संस्थान के संस्था प्रधान को निर्देशित किया जाता है कि निर्धारित तिथियों में प्रशिक्षण के लिए कक्ष व हॉल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।