उदयपुर। 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 11वीं के प्रतिभाशाली खिलाड़ी करम राज जलानिया ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक अपने नाम कर विद्यालय एवं राजस्थान का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष विपिन राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक बीकानेर में आयोजित हुई।
प्रतियोगिता में करम राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा निरंतर अभ्यास का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।करम राज की इस शानदार सफलता में एक और गौरवपूर्ण अध्याय तब जुड़ा, जब उनका चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ।
राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया तथा उप-प्राचार्य राजेश धाभाई ने विजेता खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
