मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

2 करोड़ 22 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा हुई जब्त

4 लाख लीटर से अधिक वाॅश सहित शराब भट्टियां की गई नष्ट

मुख्य बिंदु
  • आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक चलाया गया विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा।
  • इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी गई जिसकी कीमत 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए है।
  • इसी प्रकार अवैध हथकड़ मदिरा सीज, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 543 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए।
  • उल्लेखनीय है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की सफलता से अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी चोट की गई है जो राजस्व क्षति को रोकने में सहायक रहेगी।
  • अवैध मदिरा तस्करी में लिप्त 543 गिरफ्तार - 1183 अभियोग दर्जआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1183 अभियोग दर्ज किए गए है।
WAf𝕏TGin✉🖨
2 करोड़ 22 लाख से अधिक की विदेशी मदिरा हुई जब्त

उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के कुशल निर्देशन में प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए 14 से 30 सितंबर तक चलाया गया विशेष निरोधात्मक अभियान प्रभावी एवं सफल रहा।

इस अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अन्य राज्यों की अवैध अंग्रेजी मदिरा की खेप पकड़ी गई जिसकी कीमत 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए है। इसी प्रकार अवैध हथकड़ मदिरा सीज, वाॅश एवं शराब की भट्टियों को नष्ट करते हुए 543 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किए गए।

उल्लेखनीय है कि विशेष निरोधात्मक अभियान की सफलता से अवैध मदिरा की तस्करी पर प्रभावी चोट की गई है जो राजस्व क्षति को रोकने में सहायक रहेगी।

अवैध मदिरा तस्करी में लिप्त 543 गिरफ्तार - 1183 अभियोग दर्जआबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देषन में प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 1183 अभियोग दर्ज किए गए है।

प्रदेश में देषी मदिरा 9 लाख 30 हजार 968 रूपए लागत की 3400 लीटर, भारत निर्मित विदेशी मदिरा 2 करोड़ 22 लाख 86 हजार 460 रूपए की 22316 लीटर, बीयर 3 लाख 67 हजार रूपए की 1736 लीटर, स्प्रिट एक लाख 20 हजार 350 लीटर एवं हथकड़ शराब 8712 लीटर जब्त की गई है।

इसी क्रम में वाॅश 4 लाख एक हजार 24 लीटर नष्ट किया गया है। प्रदेश में अभियान के दौरान बडे वाहन 7, हल्के चार पहिया 13 एवं दुपहिया वाहन 24 सहित 44 वाहन जब्त करते हुए 543 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है।

करोड़ों की अवैध मदिरा पकड़ी आबकारी दलों ने ट्रक व टेंकर्स किए सीजप्रदेश में आबकारी विभाग के निरोधात्मक अभियान के तहत 14 से 30 सितंबर की अवधि में 15 सितंबर को बीकानेर में आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतमाला रोड़ सेजड़ासर सरहद पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर एक ट्रक से पंजाब निर्मित अंगे्रजी शराब की 732 कार्टन बरामद किए।

जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 65 लाख रुपए आंकी गई। ब्यावर में 22 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी निरोधक टीम ने फैक्ट्री तिराहा अंधेरी देवरी में नाकाबंदी कर एक पिकअप को रोककर जांच करने पर इसमें आर्मी केन्टीन की मदिरा मिली।

पिकअप में 300 कार्टन ओल्ड माॅक रम फोर सेल इन डिफेंस ओनली जब्त कर अभियोग दर्ज किया गया। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 25 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ट्रक में बने 8 गुप्त चेम्बर से फोर सेल इन चंडीगढ मदिरा अवैध अंग्रेजी मदिरा की बड़ी खेप बरामद की गई।

सवाईमाधोपुर एवं बीकानेर में 29 सितंबर को कार्रवाई में सवाईमाधोपुर में ट्रक से अनुमानित 52 लाख रूपए की फोर सेल इन पंजाब मदिरा जब्त की गई।

इसी दिन बीकानेर में 3 टेंकर्स से एक लाख 20 हजार लीटर स्प्रिट सीज किया गया जिसकी लागत 15 लाख रूपए है एवं इससे अवैध तरीके से अनुमानित 60 लाख रूपए की अवैध मदिरा बनाकर आगामी पंचायत चुनावों मंे ग्रामीण क्षेत्रों खपाने की तैयारी थी।

आबकारी टीम जोधपुर द्वारा 30 सितंबर को भारतमाला हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ट्रक में फोर सेल इन चंडीगढ़ अंग्रेजी मदिरा की आॅल सीजन व्हीस्की, राॅयल चेलेन्ज व्हीस्की एवं चार्ली व्हीस्की ब्रांड के 729 कार्टन में अनुमानित 70 लाख रूपए की मदिरा जब्त की गई।इसी क्रम में प्रदेश में अवैध हथकड़ मदिरा, वाॅश नष्टीकरण की भी प्रभावी कार्रवाई कर तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

ईपीएफ दलों ने रेलवे पुलिस के साथ मिलकर भी कार्यवाहियां करते हुए अवैध मदिरा के परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई गई।