श्रीगंगानगर । नगर निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संपादन के लिए मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम के प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में राज्य निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले के 11 नगर निकायों के लिए कंट्रोल यूनिट एवं बैलट यूनिट का आवंटन किया गया।
जिले के 11 नगर निकायों में कुल 472 मुख्य मतदान केन्द्र एवं 7 सहायक मतदान केन्द्र सहित 479 मतदान केन्द्र हैं। इन मतदान केन्द्रों के लिए 15 प्रतिशत आरक्षित सीयू एवं बीयू सहित कुल 555 कंट्रोल यूनिट तथा 555 बैलट यूनिट का आवंटन किया गया।
रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई।
इस दौरान बीजेपी से श्री प्रदीप धेरड़, आईएनसी से श्री भीमराज डाबी, सीपीआईएम से श्री विजय रेवाड़, प्रभारी अधिकारी ईवीएम प्रकोष्ठ एवं सूरतगढ़ एडीएम श्री भवानी सिंह पंवार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री परमजीत सिंह, श्री बलजीत सिंह ढिल्लों, श्री अजय मेहता, श्री मलकीत सिंह सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
