मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर में 161 गाइड्स की सहभागिता

राष्ट्रपति अवार्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप विभिन्न विषयों की होंगी परीक्षाएं, दक्षताओं का होगा मूल्यांकन

WAf𝕏TGin✉🖨
राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर में 161 गाइड्स की सहभागिता

उदयपुर । भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास में 24 से 28 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय प्रेसीडेंट अवार्ड गाइड प्रमाण पत्र जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में विभिन्न जिलों से 161 गाइड्स उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रही हैं।

शिविर के माध्यम से गाइड्स के ज्ञान, कौशल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सेवा भावना का मूल्यांकन किया जाएगा।सीओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि शिविर में अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक, जोधपुर, जालौर, पाली, उदयपुर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद एवं चित्तौड़गढ़ सहित विभिन्न जिलों की गाइड्स भाग ले रही हैं।

शिविर में राष्ट्रपति अवार्ड के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों की सैद्धांतिक जानकारी एवं व्यावहारिक दक्षताओं का परीक्षण किया जाएगा।शिविर संचालिका कल्पना शर्मा, सीओ गाइड भरतपुर के नेतृत्व में शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मुख्य परीक्षक विमला खाती (उत्तराखंड) तथा परीक्षक वंदना पाण्डे (उत्तर प्रदेश) के साथ अंजना भारतीय, निकिता यादव, रेखा शर्मा सीओ गाइड प्रतापगढ़, अंजना शर्मा, अंजली चौहान एवं झिलमवती परीक्षण संबंधी दायित्वों में सहयोग कर रही हैं।

वहीं सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनमोहन स्वर्णकार एवं विशाल गुप्ता भी शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।शिविर में गाइड्स को राष्ट्रपति अवार्ड के लिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

विभिन्न परीक्षणों के माध्यम से उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा समाज सेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित किया जाएगा।राज्य स्तरीय यह शिविर गाइड्स के लिए अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारने के साथ-साथ स्काउटिंग-गाइडिंग के उच्चतम सम्मान राष्ट्रपति अवार्ड की दिशा में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।