शिक्षा विभाग के तत्वावधान में हिण्डौन सिटी, करौली में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (14 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) में उदयपुर जिले की छात्रा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।उदयपुर टीम के दल प्रभारी रविन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि टीम में रिद्धि डांगी, चार्वी मोदी, फरहीन अत्तारी, भुवन्या राणावत एवं आश्रिया नायर शामिल थीं।
सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में एकजुटता और उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया।उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल के रोमांचक और कड़े मुकाबले में उदयपुर टीम ने जयपुर टीम को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में उदयपुर ने चुरू की टीम को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं समस्त खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कैप्शन-टेबल टेनिस- उदयपुर।
स्वर्ण पदक विजेता टेबल टेनिस टीम।
