मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

मुस्कान क्लब के 140 सदस्यों ने सीखें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) उपयोग से जीवन सरल बनाने के तरीके

उदयपुर | मुस्कान क्लब वरिष्ठ नाागरिक क्लब में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 140 सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सरल उपयोग कर अपने जीवन

WAf𝕏TGin🖨
मुस्कान क्लब के 140 सदस्यों ने सीखें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए आई) उपयोग से जीवन सरल बनाने के तरीके

उदयपुर | मुस्कान क्लब वरिष्ठ नाागरिक क्लब में आज विशेष कार्यक्रम आयोजित कर 140 सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सरल उपयोग कर अपने जीवन को सुखमय बनाने के तरीकों से अवगत कराया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि डॉ श्रद्धा गट्टानी की देव स्तुति से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में शौर्य गट्टानी ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा शुभ गट्टानी ने ए आई के फायदे नुकसान के बारे में समझाया।

आज के प्रशिक्षक यूसुफ अली ने बताया कि हम ए आई का उपयोग किसी विषय को समझने में , लेखन में, अपने ट्रैवल या इन्वेस्टमेंट प्लान बनाने में, किन्हीं वस्तुओं के तुलनात्मक अध्ययन में, अनुवाद में, रोजमर्रा के संदेशों में, डाइट एवं फिटनेस प्लान आदि जीवन के हर क्षेत्र में अपने भरोसेमंद पर्सनल असिस्टेंट की तरह उपयोग कर सकते है।

यह अत्यन्त सरल व यूजर फ्रेंडली होने से अच्छा सहपाठी बन जाता हैं जिससे आप किसी भी विषय पर बातचीत कर सकते हैं।

कार्यशाला में सदस्यों ने स्वयं से अपने मोबाइल पर प्रयोग कर दक्षता हासिल की। आगामी एडवांस कार्यशाला शीघ्र करने की अनुशंसा व दोपहर भोज के साथ समापन हुआ।