निःशुल्क मासिक चिकित्सा शिविर 15 नवम्बर को विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल एवं मिसाल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान में 138वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर संयोजक अविनाश भटनागर ने बताया कि इस शिविर में डॉ. आई. एल. जैन, डॉ. हरीसिंह मोगरा, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. अजय सांखला, डॉ. सुशीला जैन, वैद्य योगेश चन्द्र चौबीसा, डॉ. टीना चौहान, डॉ. सरोज दाहिमा, श्रीमती मेघना जैन, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ श्री एल.एन. शर्मा, डॉ. राकेश दशोरा एवं डॉ. मेघना जैन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
तकनीकी सहायक विपिन तेली, अनिल जैन, अनिल सोनी, हुक्मीचन्द, गणेश सिंह, निर्भय सिंह एवं विनोद पालीवाल ने रोगियों का परीक्षण किया।
मीडिया प्रभारी प्रोफ़ेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस शिविर में अधिकांश रोगियों को एक से अधिक व्याधि के लिए परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया तथा इस बार लिवर की जाँच एवं विगत तीन महीनों के ब्लड शुगर का परिचायक एचबी1 एसी की विशेष सुविधा से सभी लाभान्वित हुए।
शिविर में विज्ञान समिति से डॉ. के.एल. कोठारी, डॉ. के.एल. तोतावत, रेणु भंडारी, मुनीश गोयल, डॉ. के.पी. तलेसरा, शिवा तलेसरा, शांतिलाल भंडारी, मंजुला शर्मा; महावीर इंटरनेशनल से सुरेश सिसोदिया, मधु मित्तल, श्रीमती स्वराज जैन एवं अन्य संस्थाओं के सदस्यों की सेवाएँ सराहनीय रहीं।
पूर्व संयोजक डॉ. बी.एल. चावत के अनुसार शिविर में निरंतरता से प्रशिक्षण करा रहे 14 हृदय रोगी सहित, अस्थि रोग — 8, ईसीजी — 8, होम्योपैथी — 11, मधुमेह — 19, थायराइड — 17, आयुर्वेद — 2, नेत्र — 7 , एक्यूप्रेशर — 2, सामान्य — 36 एवं रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) — 36 रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया।
