मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

137वाँ निःशुल्क मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर | 18 अक्टूबर को विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल तथा मिसाल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 137वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का

WAf𝕏TGin✉🖨
137वाँ निःशुल्क मासिक चिकित्सा शिविर आयोजित

उदयपुर | 18 अक्टूबर को विज्ञान समिति, महावीर इंटरनेशनल तथा मिसाल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 137वें निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर संयोजक अविनाश भटनागर ने बताया कि इस शिविर में डॉ. आई.एल. जैन, डॉ. अरुण बापना, डॉ. हरीसिंह मोगरा, डॉ. अनुराग तलेसरा, डॉ. अजय सांखला, डॉ. सुशीला जैन, वैद्य योगेश चंद्र चौबीसा, एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ बी.एल. पोखरना, एल.एन. शर्मा, डॉ. राकेश दशोरा एवं डॉ. मेघना जैन ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।

तकनीकी सहायक विपिन तेली, अनिल जैन, हुक्मीचंद, जितेंद्र प्रजापत तथा विनोद पालीवाल ने रोगियों का परीक्षण किया। इस शिविर में 46 रोगियों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस बार शिविर में विशेष लिवर फंक्शन टेस्ट की सुविधा मुहैया कराई गई जिसका 26 व्यक्तियों ने लाभ लिया।

शिविर में विज्ञान समिति की ओर से डॉ. के.एल. कोठारी, श्रीमती रेणु भंडारी, श्रीमती मंजु पानेरी, श्री मुनीश गोयल, डॉ. के.पी. तलेसरा, श्रीमती शिवा तलेसरा, श्री वर्द्धमान मेहता तथा श्रीमती मंजुला शर्मा ने सहयोग दिया।

महावीर इंटरनेशनल की ओर से श्री रवींद्र सुराणा, श्रीमती कृष्णा भंडारी, श्री सुरेश सिसोदिया, श्री राजेंद्र भंडारी, श्री कमल कुमार जैन, श्रीमती स्वराज जैन एवं श्रीमती सुशीला सांखला की सेवाएँ सराहनीय रहीं।

अन्य संस्थाओं के सदस्यों का भी सहयोग प्रशंसनीय रहा।

चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. बी.एल. चावत के अनुसार शिविर में हृदय रोग के 17, अस्थि रोग के 3, ईसीजी के 8, एचबीआईसी के 6, होम्योपैथी के 3, मधुमेह के 18, थायराइड के 26, आयुर्वेद के 2, नेत्र रोग के 2, एक्यूप्रेशर के 8 तथा सामान्य एवं रक्तचाप संबंधी 37 रोगियों को परामर्श प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ विमल शर्मा ने शिविर के प्रचार-प्रसार में विशेष सहयोग प्रदान किया।