मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन

वैश्विक चुनौतियों के शांतिपूर्ण समाधान में संसदों की भूमिका अहम - लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला

WAf𝕏TGin✉🖨
12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन

उदयपुर । भारत की संसद के ऐतिहासिक संविधान सदन में दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का शुभारंभ सोमवार को हुआ।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सदस्य देशों के संसदीय शिष्टमंडलों का स्वागत किया और वैश्विक सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सतत विकास पर बल दिया।अपने संबोधन में लोकसभा अध्यक्ष ने रेखांकित किया कि इस वर्ष ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे कर रहा है।

संगठन का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को प्रभावित करने की इसकी क्षमता में निरंतर वृद्धि हुई है।

उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देश विश्व की लगभग आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं, लगभग एक-तिहाई भू-क्षेत्र में फैले हैं और वैश्विक अर्थव्यवस्था तथा व्यापार में प्रमुख हिस्सेदारी रखते हैं।वैश्विक चुनौतियां और संसदीय कूटनीतिओम बिरला ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व क्षेत्रीय संघर्षों, युद्ध, आर्थिक अस्थिरता, व्यापारिक तनाव, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है।

इन परिस्थितियों में संवाद, कूटनीति और आपसी सहयोग का महत्व बढ़ जाता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि संसदें आपसी विश्वास को मजबूत करने, तनाव कम करने तथा वैश्विक चुनौतियों का शांतिपूर्ण समाधान तलाशने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।ग्लोबल साउथ की आवाज और युवाओं की भागीदारीलोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि ब्रिक्स ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को सशक्त मंच प्रदान करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रिक्स को ‘समाधानों का इकोसिस्टम’ बनाने के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि सफलता केवल चर्चाओं से नहीं, बल्कि ठोस परिणामों से तय होगी।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी कौशल और अवसर उपलब्ध कराकर राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया।