उदयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि व्यापार, उद्योग एवं प्रोफेशनल कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है।
इसी बदलते दौर में स्थानीय उद्यमियों एवं प्रोफेशनल्स को ए.आई. की व्यावहारिक समझ और इसके प्रभावी उपयोग से जोड़ने के उद्देश्य से द इण्ड्स एन्टरप्रेन्यौर्स (टी.आई.ई.) उदयपुर एवं उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने संयुक्त रूप से तीन माह की 12-सत्रीय “ए.आई. मास्टर क्लास श्रंृखला” शुरू की है।इस विशेष मास्टरक्लास को पहले ही चरण में जबरदस्त सफलता मिली है।
35 प्रतिभागियों के साथ कार्यक्रम के तीन सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं।
प्रत्येक सप्ताह यूसीसीआई भवन में आयोजित होने वाले इन सत्रों में प्रतिभागियों को केवल ए.आई. की सैद्धांतिक जानकारी ही नहीं दी जा रही, बल्कि उन्हें वास्तविक कार्यों एवं व्यावसायिक परिस्थितियों में ए.आई. के व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।“ए.आई. को केवल समझना ही नहीं है, इसे उपयोग में लेना है” पर विशेष जोर -मास्टर क्लास श्रंृखला की सबसे खास बात इसका प्रैक्टिकल एवं इंटरैक्टिव स्वरूप है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को चैट जीपीटी, क्लाउड, कैनवा एवं गूगल शीट जैसे ए.आई. टूल्स के उपयोग के माध्यम से व्यवसाय एवं कार्यक्षमता बढ़ाने, कन्टेन्ट तैयार करने, रिसर्च करने, डेटा का विश्लेषण करने, ऑपरेशन्स को बेहतर बनाने तथा बेहतर निर्णय लेने के तरीकों से परिचित कराया जा रहा है।व्यावहारिक प्रदर्शन, अभ्यास एवं वास्तविक व्यावसायिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को यह समझाया जा रहा है कि ए.आई. को उनकी मौजूदा कार्यप्रणाली में किस प्रकार शामिल किया जा सकता है और रोजमर्रा के व्यवसाय एवं प्रोफेशनल कार्यों में इसका प्रभावी उपयोग कैसे किया जाए।अनुभवी विशेषज्ञ दे रहे हैं प्रशिक्षण -मास्टर क्लास श्रंृखला का संचालन श्री अमन वालिया द्वारा किया जा रहा है, जिन्हें डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, ए.आई. एवं बिजनेस इनोवेशन के क्षेत्र में 19 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को ए.आई. के वास्तविक व्यावसायिक उपयोग और उसकी कार्यक्षमता बढ़ाने की संभावनाओं को समझने का अवसर मिल रहा है।पोस्टर विमोचन के साथ हुआ औपचारिक शुभारंभ -कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ यूसीसीआई अध्यक्ष श्री संदीप बापना, टी.आई.ई. उदयपुर के चेयरमैन श्री अंकित तलेसरा एवं समन्वयक श्री परिक्षित तलेसरा द्वारा मास्टर क्लास सीरिज के पोस्टर का अनावरण कर किया गया।इस अवसर पर यूसीसीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अंशुल मोगरा, मानद महासचिव श्री आशीष छाबड़ा, मानद कोषाध्यक्ष श्री अमित तलेसरा तथा टी.आई.ई. उदयपुर के कार्यकारिणी बोर्ड के सदस्य श्री मनीष गोधा एवं श्री ऋषभ वर्डिया उपस्थित थे।अभी 9 और सत्र होंगे -यह ए.आई. मास्टर क्लास सीरिज आगामी तीन माह तक जारी रहेगी।
अब तक तीन सत्र आयोजित हो चुके हैं और नौ और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जाने हैं।
आगामी सत्रों में भी प्रतिभागियों को विभिन्न ए.आई. टूल्स एवं उनके व्यावहारिक अनुप्रयोगों से अवगत कराया जाएगा।टी.आई.ई. उदयपुर एवं यूसीसीआई की यह पहल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है कि उदयपुर का व्यापारिक एवं उद्यमशीलता समुदाय ए.आई. को केवल भविष्य की तकनीक के रूप में न देखे, बल्कि आज ही इसे अपने व्यवसाय और कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाकर उत्पादकता एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़े।
