मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

अप्रेन्टिशिप मेले का आयोजन 10 अगस्त को

जैसलमेर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर मे सोमवार, 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक अप्रेन्टिशिप मेले का आयोजन किया

WAf𝕏TGin🖨

             जैसलमेर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जैसलमेर मे सोमवार, 10 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सांय 5 बजे तक अप्रेन्टिशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस अप्रेन्टिशिप मेले मे जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानो के प्रतिनिधियो द्वारा प्रशिक्षुओ का साक्षात्कार लेकर पंजीकरण किया जायेगा।

             ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक ने बताया कि अप्रेन्टिशिप मेले मे आई0टी0आई0 उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियो के साथ कक्षा 10 उर्त्तीण अभ्यर्थी भी मेले मे भाग ले सकते है। इसके साथ ही अप्रेन्टिशिप मेले मे सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ अपने मूल दस्तावेजो की प्रतिलिपि व फोटो आवश्यक रूप से साथ मे लावें।