मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राष्ट्रीय लोक अदालत अब 10 अक्टूबर को

श्रीगंगानगर। माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष

WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर के निर्देश पर इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितम्बर, 2026 (द्वितीय शनिवार) को किया जाना था।

वर्तमान में राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा प्रदेश में नगरीय निकायों के आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के पश्चात् राष्ट्रीय लोक अदालत को 10 अक्टूबर 2026 को पुनर्निधारित किया गया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) ने बताया कि 12 सितम्बर, 2026 (द्वितीय शनिवार) को इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी थी।

इसे नगरीय निकायों के आम चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा व माननीय कार्यकारी अध्यक्ष महोदय, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देश पर 10 अक्टूबर 2026 को पुनर्निधारित किया गया है।