मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

भारतीय लोक कला मण्डल में गरबा कार्यशाला 03 से

उदयपुर | आदिम एवं लोक कला के क्षेत्र में अपनी स्थापना से ही कार्यरत विश्व प्रसिद्ध संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा गत कई वर्षों से

WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर | आदिम एवं लोक कला के क्षेत्र में अपनी स्थापना से ही कार्यरत विश्व प्रसिद्ध संस्था भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा गत कई वर्षों से नवरात्री के पूर्व गरबा नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है ताकि गरबा नृत्य और ख़ासकर पारम्परिक गरबा नृत्य में रूचि रखने वाली महिलाओं एवं बालिकाएँ इस नृत्य के वास्तविक स्वरूप को समझ सके एवं वास्तविक नृत्य कोकर माँ अम्बा को अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित कर पाए।

इसी उद्देश्य से भारतीय लोक कला मण्डल द्वारा प्रति वर्ष गरबा कार्यशाला का आयोजन किया जाता रहा है ।भारतीय लोक कला मण्डल के निदेशक डॉ. लईक हुसैन ने बताया की पूर्व वर्षाे की तरह इस वर्ष भी भारतीय लोक कला मण्डल में दिनांक 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026 के मध्य प्रतिभागियों को नृत्य प्रशिक्षक रीना बागड़ी और उनकी साथियो द्वारा पारम्परिक गरबा नृत्य का प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम 04 बजे से 5 बजे के मध्य दिया जायेगा ।अतः इच्छुक प्रतिभागी 03 अक्टूबर 2026 को 04 बजे तक भारतीय लोक कला मंडल में आकर अपना पंजीयन करा सकते है ।