GMCH STORIES

पर्यावरण मुद्दों पर शिक्षा संकाय में सेमिनार आयोजित

( Read 1295 Times)

06 Mar 25
Share |
Print This Page

पर्यावरण मुद्दों पर शिक्षा संकाय में सेमिनार आयोजित

(MOHSINA BANO)

मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि शिक्षा संकाय प्रमुख डॉ. अल्पना सिंह तथा संकाय सदस्य डॉ. मुनमुन शर्मा और डॉ. अनूपा शर्मा रहीं।

डॉ. अल्पना सिंह ने पर्यावरणीय चुनौतियों, उनके प्रभाव और समाधान पर प्रकाश डाला। सेमिनार में प्रदूषण, जल संरक्षण, प्लास्टिक कचरा, आपदा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वन्यजीव संरक्षण, और तकनीकी प्रभाव सहित विभिन्न विषयों पर एम.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पत्र वाचन किया गया।

सभी सत्रों की अध्यक्षता संकाय सदस्यों डॉ. मीना पूर्बिया, डॉ. टीना ओझा, डॉ. निशा सिंघवी, डॉ. सपना मावतवाल, डॉ. तमन्ना सोनी, डॉ. अंजू व्यास, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. दीपा मीणा, डॉ. कीर्ति जैन, डॉ. मोनिका जारौली, डॉ. निशा शर्मा, डॉ. हिमांशु भट्ट, डॉ. मुनमुन शर्मा, डॉ. चंचल नागदा, श्रीमती किरण राणावत और स्वाति लोड़ा ने की।

पत्र वाचन करने वाले विद्यार्थियों में लक्ष्य शर्मा, अल्पेश चौधरी, नयन राज, हर्षिता, नैतिकेश, कल्पना, गौरव वर्धन, प्रदक्षराज, विधि, खुशी कोटिया, माधवी, महेश रावल, यशवंत, संजना, रुचि जोशी, जैनब, नेहा, मानव, प्रकाश गुर्जर, आरुषि सोनी, प्रियांशु गोयल, भारद्वाज वर्मा, परी जैन, राजलक्ष्मी शक्तावत, आलोक, खुशी, लेखिशा, जयेश, हितेश रेबारी, प्रशांत, सानिया, महिमा, गर्वित, गौतम, मीत और यशवी जैन शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तलरेजा और यशवी जैन ने किया, जबकि संपूर्ण सेमिनार का निर्देशन एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन विषय प्राध्यापक डॉ. कुमुद पुरोहित द्वारा किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like