GMCH STORIES

SFAB कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्रशासन की उदासीनता पर आक्रोश

( Read 5923 Times)

10 Mar 25
Share |
Print This Page

SFAB कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, प्रशासन की उदासीनता पर आक्रोश

उदयपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में SFAB कर्मचारियों को अभी तक जनवरी और फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। कई बार प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई। आर्थिक तंगी के कारण कर्मचारियों के परिवारों पर भारी संकट आ गया है, और होली जैसे बड़े त्योहार के बावजूद वेतन न मिलने से उनका दुख और बढ़ गया है।

पिछले वर्ष भी होली से पहले तीन महीने तक वेतन नहीं मिला था, और अब इस वर्ष भी वही स्थिति दोहराई जा रही है। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रशासन उनकी स्थिति को जानबूझकर नजरअंदाज कर रहा है ताकि वे नौकरी छोड़ दें और प्रशासन अपने चहेतों को रोजगार दे सके।

राजस्थान सरकार ने SFAB कर्मचारियों का कार्यकाल 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक इसका आदेश जारी नहीं किया। इसके कारण कर्मचारियों को वेतन से वंचित रहना पड़ा है।

मजबूर होकर कर्मचारियों को हड़ताल और आंदोलन का सहारा लेना पड़ा, जिससे पूरा विश्वविद्यालय बंद रहा। छात्रों और स्थायी-अस्थायी कर्मचारियों ने उनका समर्थन किया, जिससे सरकार को हस्तक्षेप कर एक साल का ऑर्डर जारी करना पड़ा। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के चलते आदेश की पालना अब तक नहीं हुई है।

SFAB कर्मचारियों ने जनता और सरकार से अपील की है कि उनकी आवाज को आगे बढ़ाया जाए और समय पर वेतन दिलाने में सहयोग किया जाए।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like