खेरवाडा, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस में जो भी पदाधिकारी निष्क्रिय है, उसे हटा कर नये कार्यकर्ता को आगे लाकर कांग्रेस को मजबूत बनाये।
डोटासरा आज ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के प्रांगण में विधान सभा स्तरीय विशाल कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विधायक डाक्टर दयाराम परमार के 80 वे जन्म दिन समारोह में मुख्य अतिथि के पद से सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डाक्टर परमार आज भी जवान है तथा जवान की तरह जनता का कार्य करते हैं, हमेशा सुख-दु:ख में जनता के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में बने रहने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती हैं।उन्होंने कहा कि डाक्टर परमार देश में पहला आदिवासी हैं, जिन्होने जैन धर्म पर पी एच डी की है। हम से भूल हुई कि पूर्व कांग्रेस में उन्हें मंत्री पद नहीं दे सके। भाजपा की राज्य सरकार ने विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा की नगरपालिकाओं को विधान सभा में बन्द करने की घोषणा करने पर विधान सभा में डाक्टर परमार ने बड़े भावुक होकर सरकार से जवाब मांगा था।भाजपा सरकार सही जवाब नहीं दे सकी। भाजपा सरकार कांग्रेस राज में जो जनता के लाभ की योजना थी उन्हें बन्द कर रही है।
डोटासरा ने कहा कि राज्य में अनुभव हीन सरकार बैठी है। कांग्रेस राज में जो विकास के कार्य हुए है, उन कार्यों का उद्घाटन भाजपा का नेता किसी भी संवेधानिक पद पर नहीं है, वह उद्घाटन कर रहा है । राज्य सरकार की जिम्मेदारी अनुभवहीन व्यक्ति को दे रखी है।
उन्होंने ब्लॉक के पदाधिकारियों को निर्देश दिए की जनता के बीच जाये तथा उनकी समस्याओं सुन कर उसका समाधान करने का प्रयास करे। जो पदाधिकारी कार्य नहीं कर रहा है, उसे हटा कर नये कार्यकर्ता को आगे लाकर पार्टी को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतीराज चुनाव में विधायक डाक्टर परमार के अनुभव एवं मार्ग दर्शन लेकर ् पंचायतीराज चुनाव में वार्ड पंच से लेकर जिला प्रमुख तक कांग्रेस पार्टी का बैठाये।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधान सभा के प्रति पक्ष के नेता टीका राम जूली ने कहा कि भाजपा धर्म और जाति की राजनीति कर सत्ता में आई है। देश, प्रदेश में बैरोजगारी बढ रही है, उसकी ओर ध्यान न दें कर जनता को धर्म और जाति में बांट कर सत्ता में बना रहना चाहती है। अब जनता समझ रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को साफ कर देगी।
इससे पूर्व विधायक डाक्टर परमार ने मुख्य अतिथि गोविन्दसिंह डोटासरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीका राम जूली का गुलदस्ता, माला,साफा पहनाकर एवं तलवार, तीर कमान भेंटकर स्वागत करने बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने अपने 80 के संघर्ष मय जीवन पर विस्तार से जानकारी दी तथा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि आने वाले पंचायतीराज के चूनाव में अभी से लग जाये।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, अध्यक्षता प्रति पक्ष नेता टीका राम जूली, विधायक डाक्टर दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिनेश खोडनिया, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी, पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कमला परमार थी। समारोह में विधायक परमार ने अपने जन्म दिवस पर अतिथियों के साथ केक काट कर जन्म दिन मनाया तथा जन्म दिन समारोह का शुभारंभ किया। इस पर मुख्य अतिथि गोविन्दसिंह डोटासरा, अध्यक्षता कर रहे टीका राम जूली ने डाक्टर परमार का माला, साफा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हे स्वस्थ रहने, दिर्घायु की कामना करते हुए जन्म दिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । जन्म दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों,प्रधानों, जिला परिषद सदस्य, पंचायती सदस्यों , क्षेत्र के सरपंचों, कार्यकर्ताओं ने डाक्टर परमार केजन्म दिन पर उन्हें माला, साफा, नारियल भेंटकर बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त की। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को 21 किलो की माला पहनाकर सम्मान किया।
इससे पूर्व अतिथियों का खेरवाडा पहूंचाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर स्वागत। सम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के अध्यक्ष दिनेश मीणा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के अध्यक्ष रुप लाल मीणा, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान पुष्पा मीणा, ऋषभदेव पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा, कांग्रेस पाटिया मण्डल अध्यक्ष केशवलाल खराडी, चितौडा मण्डल अध्यक्ष लिम्बाराम गरासिया, भाणदा मण्डल अध्यक्ष शंभु लाल खराडी, नवाघरा मण्डल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह गरासिया, जवास मण्डल अध्यक्ष थावरचंद डामोर उपस्थित थे। अन्त में देहात जिला अध्यक्ष कचरुलाल चौधरी ने धन्यवाद व्यक्त किया। संचालन शान्ति लाल कलासुआ, अमृत लाल सालवी ने किया