GMCH STORIES

राजस्थानी सिनेमा महोत्सव: अवॉर्ड शो में बाहुबली का दबदबा

( Read 6750 Times)

25 Aug 23
Share |
Print This Page
राजस्थानी सिनेमा महोत्सव: अवॉर्ड शो में बाहुबली का दबदबा

  लेक सिटी में राजस्थानी सिनेमा लवर्स के लिए गुरुवार की रात खास रही। देर रात तक चली राजस्थानी सिनेमा महोत्सव के 2023 के समापन समारोह की सितारों से भरी रंगारंग अवॉर्ड सेरेमनी में लीजेंड की स्मृति में 24 कैटेगरी में अवाॅर्ड दिए गए। लालजी कलंदर, नादानियां, बाहुबली राजस्थानी के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता टर्टल भी शामिल थी, जिसे जूरी द्वारा विषेश सम्मान प्रदान किया गया। बेस्ट मूवी, बेस्ट हीरो अमिताभ सहित आठ अवाॅर्ड बाहुबली ने जीते। लीजेंड्स की स्मृति में राजस्थानी सिनेमा से जुड़ी हस्तियों में अमीन साबरी को कलासंगम सम्मान, क्षितिज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट और एम.डी.सोनी को  सिनेमा शोध सम्मान अवॉर्ड दिए गए। दिवंगत श्रवण जैन की स्मृति में पहली बार शुरु किया गया बेस्ट अलबम अवॉर्ड सिंगर मनीषा सैनी को मिला। अशोका ग्रीन में आयोजित समारोह का आयोजन राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति के प्रचार प्रसार और राजस्थानी सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन कला संस्कृति विभाग, राजस्थानी सिनेमा विकास संघ, हिंदुस्तान जिंक और एम स्क्वायर प्रोडक्शन एंड इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

महोत्सव का शुभांरभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।  महाराणा प्रताप संग्रहालय के फाउंडर मोहनलाल श्रीमाली,  राज्य मंत्री और श्रमिक निर्माण वेलफेयर बोर्ड के उपाध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, जनजाति आयुक्त ताराचंद मीना, सेव गर्ल की ब्रांड एंबेसडर देवयानी कटारा, इतिहासकार चंद्रशेखर शर्मा और राजस्थानी सिनेमा की मशहूर हस्तियों के हाथों विजेताओं को अवॉर्ड प्रदान किए गए।

‘मेवाड़ री सोंधी मिट्टी’ भरा जोश

राजस्थानी सिनेमा के सितारों की धमाकेदार संस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, सूफी गायक अमीन साबरी का देर न हो जाए और संजय रायजादा की महाराणा प्रताप की सम्मान में ‘मेवाड़ री सोंधी मिट्टी में जन्म्यो राणा प्रताप अठै’ ने रोंगटे खड़े कर दिए। मनीषा सैनी की प्रस्तुति  ‘पाड़ोसन ले गई रे’ ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।  

 

इनको मिले अवार्ड 

आई एम कन्नू स्मृति उत्कृष्ट संपादन सम्मान- शैलेंद्र सिंह

धनराज दाधीच स्मृति उत्कृष्ट छायांकन सम्मान-बलजीत गोस्वामी 

महेंद्र कपूर स्मृति उत्कृष्ट पार्श्व गायक सम्मान-संजय राय जादा 

पंडित गौरी शंकर स्मृति उत्कृष्ट नृत्य निर्देशन सम्मान - किरण कुमार कोहली 

सरिता देवी उत्कृष्ट चरित्र अभिनेत्री सम्मान-जिज्ञासा यदुवंशी

सूरज दाधीच स्मृति उत्कृष्ट लेखन सम्मान- राहुल वर्मा 

माणक लाल जालानी स्मृति फिल्म वितरक सम्मान- शत्रुघ्न पारीक

प्राण सिकंद स्मृति उत्कृष्ट चरित्र अभिनेता सम्मान- शिवराज गुर्जर 

रामराज नाहटा स्मृति मीडिया सम्मान- अजय मिश्रा, अनुराग त्रिवेदी, उरुक्रम शर्मा और रूद्रेश शर्मा

पंडित शिवराम स्मृति उत्कृष्ट संगीत निर्देशन सम्मान- निजाम खान 

श्रवण जैन स्मृति उत्कृष्ट वीडियो एल्बम निर्माण सम्मान- मनीषा सैनी 

जयमाला स्मृति उत्कृष्ट नायिका सम्मान-परी शर्मा और गौरी वानखेड़े 

महिपाल स्मृति उत्कृष्ट नायक सम्मान-अमिताभ तिवारी

प्रथम पदार्पण नायिका सम्मान- वणी दिनेश 

मणि भाई व्यास स्मृति निर्देशक सम्मान- अमित ओझा 

पंडित इंद्र स्मृति लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड- क्षितिज कुमार 

फरीद साबरी स्मृति सुगम संगीत सम्मान- अमीन साबरी

जुगल परिहार स्मृति सिनेमा शोध सम्मान-एमडी सोनी 

बीके आदर्श स्मृति उत्कृष्ट निर्माता सम्मान- मनोज यादव और राहुल वर्मा

जीपी कपूर स्मृति उत्कृष्ट फिल्म सम्मान- बाहुबली 

तकनीकी कार्य संयोजन सम्मान-नीरज खंडेलवाल 

डॉ. जगमोहन मूंदड़ा स्मृति उत्कृष्ट कला फिल्म सम्मान- टर्टल

 

ये रहे मौजूद

अभिनेता राज जांगिड़, श्रवण सागर, बलवीर राठौड़, कोरियोग्राफर नटराज सैनी, एंकर डीडी गुप्ता, अभिनेत्री उषा जैन, नेहा श्री, प्रतिष्ठा ठाकुर, प्रोड्यूसर अजय तिवारी, अशोक सिंह शक्टावत सहित राजस्थानी सिनेमा से जुड़े कलाकार, फिल्म मेकर और टेक्नीशियन मौजूद रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like